जहर पीड़ित ग्रामीण की हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

कायमगंज /फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2023
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला कोठी निवासी विश्राम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विजेंद्र का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवक ने बाजार आकर सल्फास का सेवन कर लिया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने उसको प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया था । लोहिया अस्पताल पहुंचे जहर पीड़ित की उपचार के दौरान ही दुखद मौत हो गई। मृत्यु के बाद परिजन शव लेकर गांव नगला कोठी आ गए। जहर पीड़ित जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया था। तो यहां से लोहिया रेफर करते समय चिकित्सक ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को भी सूचित कर दिया था। पुलिस को जैसे ही पता चला कि जहर पीड़ित का शव लेकर परिजन गांव नगला कोठी आ चुके हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया। पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर मृतक के घर पर शोकाकुल माहौल में कोहराम मचा हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes