छात्रा, प्रेमी के साथ हुई गायब, भगा ले जाने का आरोप लगा पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Facebook Par Hua Pyar

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 फरवरी 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी कायमगंज नगर के एक विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा है। इस समय उसकी परीक्षा चल रही है। पिता के अनुसार उसकी बेटी बीते दिन परीक्षा देने परीक्षा केंद्र कायमगंज गई थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। हम लोगों ने सोचा कि देर हो गई होगी। इसलिए वह अपनी किसी सहेली के घर पर रुक गई होगी। लेकिन जब दूसरे दिन भी घर नहीं आई। तो खोजबीन की। हर संभावित स्थान पर पता लगाया। कहीं पता नहीं चला। इसी बीच मालूम हुआ कि उसकी नाबालिग बेटी को जनपद एटा थाना नयागांव के एक गांव का निवासी अपने कुछ साथियों के सहयोग से जिनके पास डबल बैरल 12 बोर बंदूक थी। उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ही आशंका है कि धमका कर भगा ले गए। पिता का कहना है कि उसने अपनी बेटी के मोबाइल नंबर पर फोन करके पता करने का प्रयास किया। तो उसकी बेटी ने बताया कि यह लोग उसे रोके हुए हैं। और इसके बाद संपर्क टूट गया। कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं हो सकी ,हो सकता है कि इन लोगों ने लड़की का मोबाइल छीन कर अपने कब्जे में ले लिया हो। इसीलिए बात नहीं हो पा रही है। पीड़ित पिता ने पुलिस से अपनी कक्षा 12 की परीक्षा दे रही बेटी की परीक्षा में आ रही बाधा तथा उसकी जान को खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से सहायता की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363, 366 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes