गाजे-बाजे के साथ भ्रमण पर निकली देव मूर्ति स्थापना शोभा यात्रा

Picsart 23 02 21 17 58 53 310

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 फरवरी 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुडौल के ऐतिहासिक प्राचीन धार्मिक स्थल भगवान शिव मंदिर स्वर्ण सरोवर कुंड (सोन सर्वा)परिसर में देव स्थल देव पर मूर्तियों की स्थापना के लिए आज यहीं से रथ ट्रैक्टर पिकअप आदि वाहनों पर डीजे के साथ भक्ति गीत संगीत कि ध्वनि पर भक्तिमय वातावरण के साथ सजी-धजी शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ। अलग-अलग वाहनों पर सजे आसनों पर श्री राम दरबार, मां दुर्गा, राधा- कृष्ण ,शनि देव एवं नंदी जी की मूर्तियां विराजमान थी। बड़ी संख्या में उत्साही भक्तजन शोभायात्रा के साथ भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे । शोभा यात्रा स्वर्ण सरोवर से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित पथ संचलन स्थल से होती हुई कायमगंज नगर में प्रवेश करने के बाद मोहल्ला गंगादरवाजा में शिवालय, मोहल्ला सधवाड़ा में फूलमती देवी मंदिर, आदि मंदिरों में पहुंची। इसी के साथ नगर के मुख्य चौराहा ,श्यामा गेट, जामा मस्जिद रोड, पुलिया पुल गालिव,पटवली, भूसा मंडी चौराहा, पृथ्वी दरवाजा ,टीपी चौराहा ,जटवाड़ा रोड से पुरानी गल्ला मंडी ,लाल कुआं, बड़ी देवी मंदिर चिलौली, सीपी तिराहा से होती हुई पुनः स्वर्ण सरोवर कुंड पर पहुंची। जहां प्राण प्रतिष्ठा के साथ इन देव मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक सूरज पाल सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही यहां मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें लगभग 10,000 से ज्यादा भक्त गणों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा में जुटी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे रास्ते भर पर्याप्त पुलिस बल साथ रहा। शोभा यात्रा का भक्तजनों ने जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की तथा देव मूर्तियों के दर्शन कर उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए आस्था का परिचय दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes