लेखपाल तथा पुलिस की मिलीभगत से खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप , सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 02 13 15 32 10 148

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 फरवरी 2023
भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा । जिसमें कहा गया है कि तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव झब्बूपुर में लगभग 200 साल पुरानी घूड़े के गड्ढों की जमीन है। इस पर गांव के निवासी शिबू ,दामोदर, राम सिंह ,मातादीन, गिरीश ,लालाराम, गोवर्धन, शिवराज ,रामसेवक, जोगराज ,श्याम सिंह ,आदि विगत कई वर्षों से कंपोस्ट खाद खेतों में डालने के लिए अपना घूडा इसी स्थान पर डालते चले आ रहे हैं।

Picsart 23 02 13 15 33 12 230

प्रदर्शन करते किसान नेता

लेकिन इस ग्राम समाज की जमीन पर इसी गांव के निवासी सकटेलाल पुत्र बुद्धी ने हल्का लेखपाल अनिल शर्मा से मिलकर अपना नाम बदलकर बेचेलाल पुत्र बुद्धी दर्शा कर जालसाजी रची और इसके बाद लेखपाल अनिल शर्मा तथा कोतवाली कायमगंज में तैनात दरोगा अमित तथा एक अज्ञात सिपाही के साथ मिलकर इसी स्थान पर अवैध रूप से निर्माण कराने के लिए नींव लगा ली है। जो पूरी तरह गलत है । वही इस खसरा संख्या 13 / 3 पर गांव के ही चुन्नीलाल, राकेश, धर्मेश व विजय ने भी अवैध ढंग से कब्जा कर मकान बना लिए हैं । इन अवैध कब्जेदारों का कृत्य पूरी तरह कानून के विपरीत है। ज्ञापन में कहा गया है कि जनहित में शीघ्र समय रहते किए जा रहे तथा हो चुके अवैध कब्जे को तत्काल हटवाया जाए ।तथा इस स्थान को कंपोस्ट खाद गड्ढों के लिए सुरक्षित किया जाए। साथ ही नियम विपरीत कार्य में संलिप्त लेखपाल पुलिस दरोगा आदि के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। किसान नेताओं का कहना है, यदि ऐसा नहीं किया गया तो किसी भी दिन भारतीय कृषक एसोसिएशन तथा सैकड़ों ग्रामीण तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन तथा प्रशासन का होगा। ज्ञापन अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता रामदास वर्मा (एडवोकेट) रागिव हुसैन खान, मुन्ना लाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार, रामवीर सिंह ,विनीत कुमार सक्सेना, विवेक कुमार, राम सिंह ,शिवराज ,सत्यपाल ,रामसेवक, शिबू सिंह, आनंद प्रकाश, राजेंद्र सिंह, नन्हे लाल ,ओमवीर आदि संगठन पदाधिकारी तथा कृषक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes