जौनपुर /उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज़)
लापरवाही के चलते जनपद जौनपुर के विकासखंड बदलापुर स्थित फत्तूपुर कम्पोजिट विद्यालय शुक्रवार को बंद करते समय 5 वर्षीय कक्षा एक की छात्रा कमरे में ही बंद बनी रही थी। स्कूल बंद हो गया, शायद कमरे में छात्रा सो गई होगी। और स्कूल में ताला लगा कर शिक्षक गण अपने अपने घरों को चले गए। दो-तीन घंटे बाद जब छात्रा की चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे। तो उन्होंने ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। घटना का वीडियो वायरल हुआ। साथ ही ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया, साथ ही सात शिक्षकों व एक शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया ।
यहां फत्तूपुर कंपोजिट विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है। आंगनबाड़ी में पंजीकृत प्रियंका (5) शुक्रवार को कक्षा एक के बच्चों के साथ बैठ गई। कक्षा में ही उसे नींद आ गई। स्कूल बंद होते समय किसी शिक्षक या शिक्षिका ने ध्यान नहीं दिया। इसको संज्ञान में लेकर बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर से कराई।
रिपोर्ट के आधार पर वहां के प्रधानाध्यापक राम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वही विद्यालय में नियुक्त 07 शिक्षकों, उपेंद्र कुमार सिंह, सुनील चतुर्वेदी, उषा देवी यादव, राजशेखर यादव, विपुल पाल, मनीष कुमार यादव, आसमां परवीन का वेतन और शिक्षामित्र सविता उपाध्याय के मानदेय अहारण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई ।
बीएसए जौनपुर डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी की जांच रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वहां के शिक्षकों का वेतन, व एक शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया है। बीएसए के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में जो तथ्य प्रकाश में आए उनके अनुसार इस लापरवाही युक्त कार्य के लिए जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May