नाली विवाद में 3 महिलाओं सहित चार घायल

Picsart 23 02 11 16 26 43 243

कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 फरवरी 2023
कानून व्यवस्था की लचर स्थिति या फिर सामाजिक सामंजस्य के गिरते स्तर का नतीजा कहा जाए या फिर हर बात को अपनी शान से जोड़ना, जैसी चीजें आजकल गांव में छोटी-छोटी बातों पर ही झगड़े का कारण बनती जा रही हैं। जिसका एक ताजा नमूना उस समय देखने को मिला । जब थाना क्षेत्र कंपिल के गांव हरकरनपुर में दो पक्ष आमने सामने आ गए। चले लाठी-डंडों से 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरकरनपुर गांव निवासी अशोक पुत्र लल्लू सिंह ने बताया कि उसका गांव में ही नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद चल रहा था। आज अचानक उसके परिवार को उसी के गांव के निवासी ज्ञान सिंह व उनके बेटे जोगेंद्र व जगमोहन तथा ज्ञान सिंह की पत्नी किरनऔर पुत्री रिया एवं रागिनी ने एक राय होकर घेर लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए अशोक पुत्र लल्लू सिंह व उनकी पत्नी शीला एवं पुत्री शिखा व प्रभा सहित परिवार के सभी चारों सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती करा दिया गया। उधर उसी समय सूचना पर डायल पुलिस 112 भी मौके पर पहुंच गई थी। डायल 112 ने मामले की सूचना थाना कंपिल पुलिस को दे दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes