कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2023
भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कायमगंज नगर में बड़े पैमाने पर किए गए अतिक्रमण से उत्पन्न परिस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अतिक्रमण के लिए नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदार बताया। किसान नेताओं ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि तहसील पुलिया पुल गालिब से लेकर ट्रांसपोर्ट चौराहा तक और यहां से लेकर पूरे बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण करते हुए अतिक्रमणकारियों ने सीपी तिराहा तक इस व्यस्त एवं आवागमन के लिए उपयोगी मुख्य मार्ग के दोनों ओर कई तरह से अतिक्रमण कर लिया है। खासकर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायरों ने सड़क के किनारे तक पूरे फुटपाथ को घेर कर मोरम गिट्टी आदि सामग्री के ढेर लगा रखे हैं। यह लोग इससे मुनाफा कमाते हैं । लेकिन आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क मार्ग की चौड़ाई के लिहाज से यदि किसी वाहन को बचाना होता है तो दूसरा वाहन सड़क की तरफ फुटपाथ से होता हुआ बच कर निकल सकता है। लेकिन यहां तो जगह ही नहीं छोड़ी गई है। जिससे कि आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उनका कहना है कि इतना ही नहीं लाल कुआं से लेकर सीपी तिराहा तक और ठीक इसी तरह पुरानी गल्ला मंडी चौराहा से मेन चौराहा तथा सब्जी मंडी आदि स्थानों पर भी दुकानदारों, फुटकर विक्रेताओं एवं फुटपाथियों ने अतिक्रमण करके आवागमन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है । सौपे गए पत्र में भारतीय कृषक एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना लाल सक्सेना, विनीत सक्सेना ,रागिव हुसैनखाँ ,रामवीर सिंह जाटव ,चंद्र सिंह जाट, प्रताप सिंह गंगवार ने कहा है कि यदि समस्या का समाधान नगर पालिका प्रशासन द्वारा शीघ्र समय रहते जनहित में नहीं किया गया। तो बे आंदोलन करने को मजबूर हो ,ई ओ का घेराव करेंगे और यह घेराव तब तक जारी रहेगा। जब तक की इस समस्या का समुचित हल नहीं हो जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct