एक जगह उचक्कों ने लूटा मोबाइल, तो दूसरी जगह की महिलाओं से मारपीट

Picsart 23 02 09 12 26 26 644

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2023
कायमगंज नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी उमेश चंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह गत शाम बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने वाले चबूतरे पर अपने हाथ में मोबाइल लिए बैठा था। उसी समय अचानक बाइक सवार दो युवा वहां आए और उन्होंने अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल सेट छीन लिया। उनके अनुसार मोबाइल में एक सिम जिओ कंपनी की तथा दूसरी सिम एयरटेल की पड़ी है। उन्होंने मोबाइल फोन का दुरुपयोग करने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की । पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 356 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ममापुर की निवासी माला पत्नी अर्जुन ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह बीती शाम समय करीब 7:00 बजे अपने जेठ की बेटी श्वेता के साथ खेतों की ओर शौच क्रिया करने गई थी। जहां से लौटते समय उसी के गांव के निवासी राकी, सौरभ, अर्जुन, अन्नू ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए मुझे व श्वेता को भद्दी- भद्दी गालियां दीं। आरोप है कि कुछ लोगों के आने की आहट पाते ही अभद्रता करने वाले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच एवं कार्यवाही का भरोसा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes