कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैंथरा निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते दिन वह अपने घर से बाहर बकरी बांधने गई थी। उसी समय उसी के गांव की एक महिला कमलेश कुमारी वहां आ गई और गाली गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गई । आरोप है की इसी बीच उसका लड़का सुरजीत आया और दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी । घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की 6 वर्षीय बेटी इससे पहले जब अपने घर में अकेली थी। उस समय आरोपी सुरजीत ने घर में घुसकर बच्ची को बदनियत से पकड़कर खींचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा था। पीड़ित महिला का कहना है कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मै तथा मेरे घरवालों ने किसी तरह सुजीत को घर से भगा दिया था। इसी का बहाना लेकर उसकी मां ने आज आरोप लगाते हुए कि तुमने मेरे लड़के को मारा-पीटा क्यों । जबकि सुजीत ने मेरे घर में घुस कर मेरी नावालिग अबोध बच्ची से छेड़छाड़ की थी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इनसेट–
सक्रिय चोरों ने तहसील परिसर से चुराई ग्रामीण की साइकिल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2023
कायमगंज नगर में एक बार फिर चोर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं । तहसील परिसर में से सीसीटीवी कैमरे के सामने से खड़ी साइकिल शातिर चोर ने चुरा ली। सीमावर्ती जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी अवजीतसिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी कुछ जमीन तहसील कायमगंज क्षेत्र में स्थित है। मैं उसी जमीन का इंतखाव(फर्द) लेने यहां तहसील में आया था। मैंने अपनी साइकिल ताला लगा कर तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़ी कर दी थी। लौटकर आया तो मेरी साइकिल वहां से गायब थी। इधर-उधर काफी खोजबीन की, किंतु पता नहीं चला। अवजीत ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर चोर का पता लगाते हुए उसकी साइकिल वापस दिलाई जाए । पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct