घर के पास पड़ा मिला किराएदार का शव, मृतक की पत्नी पर हत्या का शक

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

फर्रुखाबाद, 7 फरवरी 2023
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां एक किराएदार का शव किराए वाले घर के पास ही पड़ा हुआ पाया गया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की बेटी ने अपनी मां पर ही पिता की हत्या करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करने में जुट गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवरण के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के गाँव कुसुमापुर निवासी अशोक शर्मा पुत्र श्री पाल अपनी पत्नी सीता देवी व बच्चों के साथ करीब 40 वर्षों से नगर फर्रुखाबाद में गंगानगर निवासी सावित्री पत्नी स्व० चेतराम के मकान में किराये पर रह रहा था। सोमवार की देर रात्रि घर के बाहर अशोक का शव पड़ा देखा गया। जिससे मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची मृतक की बेटी मीनू ने अपनी माँ सीता देवी पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता ने उसकी माँ को एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।जिसका उसके पिता ने विरोध किया। सोमवार वाले दिन ऐसी स्थिति को देखकर उसके पिता ने कड़ी आपत्ति करते हुए विरोध किया था । जिस पर उसकी माँ सीता देवी ने अपने पति का गला दबाकर मारपीट की थी। मृतक की बेटी का कहना था की उसके पिता को मां ने जहरीला पदार्थ भी खिलाया, जिससे उसके पिता की मौत हो गयी। मृतक के पाँच बच्चे हैं। घटना की सूचना पर देर रात्रि पहुँचे शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व कादरीगेट चौकी इंचार्ज राजेश राय ने मामले की गहनता से जानकारी जुटाने का प्रयास करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes