अधिवक्ताओं से पंगा लेना पड़ा भारी, दरोगा लाइन हाजिर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 फरवरी 2023
20 जनवरी 2023 से कायमगंज बार एसोसिएशन के आवाहन पर मुंसिफ कोर्ट परिसर में अधिवक्ता प्रदर्शन करते समय थाना प्रभारी कंपिल का पुतला दहन कर रहे थे। उसी समय प्रभारी निरीक्षक कायमगंज सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की टीम में कोतवाली में तैनात एसआई विक्रम सिंह भी शामिल थे। विक्रम सिंह ने कुछ ज्यादा जल्दबाजी दिखाते हुए वकीलों के बीच में घुसकर पुतला छीनने का प्रयास करते हुए उस पर पानी उड़ेल दिया था। जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं तथा पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी । इसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया था। अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल कर न्यायालय परिसर में ही दरी बिछाकर बैठ गए थे। इसके बाद 2 फरवरी को सिविल जज जूनियर डिवीजन तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम की मध्यस्थता में वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता होने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी। जिसमें तय हुआ था कि पुतला छीनने वाले उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी समझौते में अन्य बातें तय हुई । उसी परिपेक्ष में समझा जा रहा है कि आज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विवादित दरोगा विक्रम सिंह को कोतवाली कायमगंज से पुलिस लाइन फतेहगढ़ भेज दिया। उनके स्थान पर थाना अमृतपुर के एस आई अमित कुमार की कोतवाली कायमगंज में तैनाती कर दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes