वकीलों तथा पुलिस के बीच का टकराव जारी :- अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अधिवक्ता

Picsart 23 01 21 14 44 29 811

– धरना शुरू होते ही पुलिस ने बदला पैंतरा समझौते के लिए शुरू किया प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 जनवरी 2023
बीते दिन 20 जनवरी को कायमगंज बार एसोसिएशन के बैनर पर एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने अपने दो साथी वकीलों के ,पुलिस द्वारा किए गए चालान का विरोध व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी कंपिल का पुतला दहन किया था।

ads

पुतला दहन के समय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जिस समय अधिवक्ता पुतला दहन कर रहे थे।
धूँ-धूँ कर जल रहे पुतले को अपने कब्जे में लेने तथा उसे बुझाने के प्रयास में कोतवाली के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने पुतले पर पानी डाल दिया था ।

ads

जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं तथा पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई थी। पुलिस की इस कारगुजारी से और आक्रोश बढ़ गया था। इसके तुरंत बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा करते हुए उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी पुलिस कर्मचारी को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ads

इसी के साथ न्यायालय परिसर में दाखिल होने वाले ऐसे उन सभी पुलिसकर्मियों का सक्षम अधिकारी से एमबी एक्ट में चालान भी करवाया जाएगा जो एमबी एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे। दिए गए ज्ञापन तथा की गई घोषणा के अनुसार ही आज सिविल जज मुंसिफ कोर्ट न्यायालय परिसर कायमगंज में अधिवक्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए ।आक्रोशित अधिवक्ता पुलिस की कारगुजारी को अविधिक बता रहे हैं ।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

उनका कहना है कि जब तक थाना प्रभारी कंपिल , जिसने गलत ढंग से उनके एक साथी अधिवक्ता का चालान एमवी एक्ट में न्यायालय आते समय किया। वही दूसरे का ऐसी ही स्थिति में शांति भंग की धारा 151 में चालान किया। इसके ट्रांसफर के साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज , जिन्होंने पूरा तानाशाही रवैया अख्तियार करते हुए 20 जनवरी को उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समय अभद्रता की हदें पार कर दी। इन दोनों थाना प्रभारियों का जब तक ट्रांसफर नहीं होगा। उनका धरना प्रदर्शन तथा अन्य बे घोषणाएं जो सौंपे गए ज्ञापन में की गई हैं । उन्हीं को मुद्दा बनाकर आंदोलन जारी रहेगा । आंदोलनरत वकीलों ने रिमांड तथा पैरोकार पुलिसकर्मियों को आज न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया ।अधिवक्ताओं के अनिश्चितकालीन आंदोलन की पुलिस पल-पल की खबर जुटा रही है। इसी बीच अपुष्ट सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि पुलिस द्वारा वकीलों के साथ सुलह- समझौता करने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया है। हो सकता है पुलिस अपना अड़ियल रवैया छोड़े, तो अधिवक्ताओं से समझौता 23 जनवरी दिन सोमवार तक हो जाने की संभावना बन सकती है। फिलहाल आक्रोशित अधिवक्ता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए अपना आंदोलन कर रहे हैं । इस बीच किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दोनों के बीच मध्यस्थता करने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes