बाइक दुर्घटना में अबोध बच्चे सहित पति पत्नी हुए घायल -हालत गंभीर

Picsart 23 01 16 21 49 18 499

– दुर्घटना में घायल बाइक चालक पिए था दारू
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 जनवरी 2023
बाइक द्वारा अपनी ननिहाल जा रहे पति पत्नी की बाइक में अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी द्वारा पति पत्नी तथा उसके 1 वर्षीय बालक को गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया गया।

Picsart 23 01 15 10 41 40 651

मिली जानकारी के अनुसार थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर मिस्त्नी निवासी सुरजन( 21)पुत्र नेपाल अपनी 20 वर्षीय पत्नी निशा तथा बच्चे रेणुका( 01 वर्ष ) को साथ लेकर बाइक द्वारा अपनी ननिहाल थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम बछलैया जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम घमघमा के पास अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुरजन सहित उसकी पत्नी तथा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के ईएमटी संजीव कुमार तथा पायलट अनुरोध कुमार ने गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया गया है कि सुरजन ने कायमगंज पहुंचने के बाद मदिरा का सेवन कर लिया था। नशे की हालत में बाइक द्वारा ननिहाल जा रहा था। जबकि पत्नी निशा ने उसे मना भी किया। बरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बाइक दुर्घटना में सुरजन खुद घायल हुआ और साथ में उसकी पत्नी तथा बच्चा भी घायल हुए। यह जानते हुए भी की दारु का सेवन करने के बाद, कानूनन या खुद की जिम्मेदारी समझकर किसी भी तरह का वाहन चलाना पूरी तरह मना है। लेकिन फिर भी उसने गंतव्य तक पहुंचने से पहले दारु का सेवन कर लिया। शायद उसी का नतीजा रहा की पत्नी और बच्चे की जान भी जोखिम में डाल दी। शायद इस घटना से दूसरों को कुछ सबक मिले, कि वे शराब अथवा किसी अन्य नशीली चीज सेवन करने के आदी ना बने । अपने जीवन को सही रखने के लिए जिंदगी में ऐसी गलत वस्तुओं के सेवन से बचने की सलाह अवश्य मानी जा जाए। यदि यह बात सुरजन ने भी मानी होती , तो शायद यह नौबत ना आती।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes