लखनऊ/ उत्तर प्रदेश( द एंडटाइम्स न्यूज़)
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने निमंत्रण पत्र भेजकर उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । इस पर बसपा सुप्रीमो की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी खेमे में हलचल पैदा हो गई है। क्योंकि मामला केवल यात्रा से ही जुड़ा हुआ नहीं है । वरन राजनीतिक जानकार कहते हैं कि यह निमंत्रण और यात्रा का एक साथ होना आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि भी तैयार करने में खासी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शायद इसीलिए भाजपा खेमे में बेचैनी महसूस की जाने लगी है। राहुल गांधी के आमंत्रण पत्र पर मायावती ने ए तो स्पष्ट नहीं किया कि वे यात्रा में शामिल होंगे या फिर शामिल नहीं होंगी किंतु उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल द्वारा आमंत्रित किए जाने पर राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बसपा मुखिया मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह समेत तमाम नेताओं को आमंत्रण भेजा है।इस यात्रा में शामिल होने से तमाम विपक्षी दल अभी दूरी बना रहे हैं।मायावती ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।मायावती ने ट्वीट कर पत्र लिखने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया।
बता दें कि तमिलनाडु से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेताओं के साथ 9 राज्यों से अधिक भारत के कई क्षेत्रों को कवर चुकी है।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी बाॅर्डर से दाखिल होगी।यह यात्रा लोनी,बागपत और शामली होते हुए सोनीपत की तरफ रवाना हो जाएगी। पद यात्रा यूपी में दाखिल होते समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी। आज 3 जनवरी के दिन जब यात्रा प्रदेश में अपने निर्धारित मार्ग पर राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवेश कर चुकी है और यात्रा का क्रम जारी है । ऐसे में देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश पर जहां इस समय भारतीय जनता पार्टी का शासन है । उसका यात्रा के असर को देखते हुए चिंतित होना स्वाभाविक ही है और इससे अधिक ज्यादा चिंता भाजपा की इसलिए और बढ़ रही है ,, क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एक ओर जहां राहुल गांधी विपक्षी एकता बनाने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बे पैदल चलकर आम आदमी से मिलकर उसकी परेशानी समझने का प्रयास करते हुए आम आदमी के बीच अपने को एक सरल स्वभाव के नेता के रूप में स्थापित करने का अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct