Jharkhand: रांची।झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। इन सफलताओं के पीछे योजनाबद्ध तरीके से नक्सली इलाके में सुरक्षाबलों की हो रही चहलकदमी की बेहद अहम भूमिका है। पिछले तीन सालों की पुलिस की योजनाओं को देखा जाए तो सुरक्षा बलों ने सबसे ज्यादा नक्सल ग्रस्त इलाके में अपना ठिकाना बनाया और दिनभर नक्सलियों की खोजबीन शुरू की।
ये भी पढ़ें:-Hardoi News: कुदरत का करिश्मा: महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखकर नर्स की निकल गई चीख
सुरक्षाबलों ने जंगलों से लैंड माइंस बरामद किया,सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के आवागमन वाले रास्ते पर अपनी पकड़ बनाई, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खाने-पीने के सामान से लेकर गोला-बारुद तक की सप्लाई को रोका,नक्सलियों के आर्थिक स्रोत को ध्वस्त करने में काफी हद तक सफलता पाई।यह सब हो सका घोर नक्सल ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के कैंप की वजह से हुआ। पिछले तीन सालों में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर नक्सलियों के क्षेत्र में 44 नए सुरक्षाबलों के कैंप बनाए।इसमें सबसे अधिक 22 कैंप साल 2022 में बने हैं।बाकी 22 कैंप में 12 कैंप 2020 और दस कैंप 2021 में बने थे।वैश्विक महामारी कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही थी तब सुरक्षाबलों के इन कैंपों की वजह से नक्सलियों को इलाका छोड़कर भागना पड़ा।नक्सलियों को अपने कैडर बनाने में भी मुश्किलें आईं।नक्सलियों को राशन न मिलने से खाने-पीने की समस्या भी झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़ें:- Agra News: शिक्षिका को छात्र के पिता से हुआ प्यार,पति से झगड़े के बाद छोड़ा परिवार, पहुंच गई प्रेमी के घर
इन कैंपों के जरिए झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान हररोज जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं।इसके अलावा पहले से जो कैंप चल रहे थे,उनकी भी लोकेशन बदलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और कड़क बनाया गया।नतीजा बूढ़ा पहाड़ और सारंडा नक्सल मुक्त है। ट्राइजंक्शन, पारसनाथ इलाके के अलावा कुछ नए क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस तक पहुंची है, जिनके विरुद्ध अभियान तेज है।
416 उग्रवादी गिरफ्तार, 14 ने किया आत्मसमर्पण, 11 मारे गए
नक्सल विरोधी अभियान में साल 2022 झारखंड पुलिस के लिए शानदार रहा। एक जनवरी से लेकर 29 दिसंबर तक झारखंड पुलिस ने 416 नक्सलियों को धरदबोचा।इस दौरान 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया,सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में अब तक 11 नक्सली मारे जा चुके हैं।
साल 2022 में अभी तक सुरक्षाबलों ने लेवी-रंगदारी में वसूले गए 99.41 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो एक जनवरी 2020 से अभी तक 1315 नक्सली गिरफ्तार हुए, 48 ने आत्मसमर्पण किया।मुठभेड़ के दौरान 31 मारे जा चुके हैं। झारखंड पुलिस ने लेवी-रंगदारी के रूप में वसूल की गई एक करोड़, 43 लाख 24 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
आशा बहू की लेटलतीफी भरी लापरवाही के कारण प्रसूता एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म देने पर हुई मजबूर
-
राहत शुल्क की मांग कर ,डिलीवरी के लिए प्रसूता को कराया घंटो इंतजार ,तब तक नवजात की हो गई मौत
-
Kaimganj News: महिला तथा बेटे व बेटी को दबंगों ने मारा-पीटा, शिकायत पुलिस से
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct