Weather Update:ठंड ढा रही कहर, भीषण ठंड के साथ होगी न‌ए साल की शुरुआत

weather update

Weather Update: लखन‌ऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड कहर ढा रही है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नए साल की सुबह भीषण ठंड के साथ होगी।शुक्रवार को भी लखनऊ को कोहरे ने अपनी चादर में लपेटे रखा तो वहीं ठंड भी लोगों को अपने आगोश में रखा।गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।बुधवार देर रात तीन बजे से कोहरे का छाना शुरू हुआ।उस समय 500 मीटर दृश्यता रही।इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य पहुंच गई।आधे घंटे तक यही हलात रहे।नौ बजे के बाद दृश्यता बढ़ने लगी। लगभग 11 बजे कोहरा छंटा और धूप निकली,लेकिन गलन बरकरार रही। दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

ये भी पढ़ें:-कुदरत का करिश्मा: महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखकर नर्स की निकल गई चीख

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायु गति में कमी आने से लखनऊ में कोहरा रहा।अधिकतम दृश्यता 800 मीटर रही।सुबह सात से नौ बजे तक राजधानी अत्यधिक कोहरे की चपेट में रही। साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य हो गई। इसे अति सघन कोहरे के रूप में जाना जाता है,जिसके कारण सौर विकिरण कट ऑफ (कोहरे की परत से किरणें परावर्तित हो जाना) से दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदेशा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल में ठंड पूरे शवाब पर होगी।

इस तरह कम हुई दृश्यता

रात तीन बजे : 500 मीटर
रात 3:30 बजे : 400 मीटर
सुबह 4 से 6 बजे : 300 मीटर
सुबह 6 से 8 बजे : 50 मीटर
सुबह 8:30 बजे : शून्य
सुबह 9 बजे : 50 मीटर
सुबह 9:30 बजे : 150 मीटर

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes