नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर न्यायालय ने किया फैसला सुरक्षित

Picsart 22 12 24 18 41 12 293

लखनऊ /उत्तर प्रदेश, (द एंड टाइम्स न्यूज़)
उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया के बीच कुछ पक्षकारों द्वारा ओबीसी आरक्षण प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। दायर की गई याचिका पर खंडपीठ ने अधिसूचना जारी करने पर स्टे दे दिया था। मामले की सुनवाई उसी समय से खंडपीठ में चल रही है । कल 23 दिसंबर को सुनवाई के बाद आज 24 दिसंबर को हाईकोर्ट की खंडपीठ में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया ने सुनवाई की। उन्होंने सरकारी तथा याचिकाकर्ता दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद, ओबीसी आरक्षण याचिका पर फैसला सुरक्षित कर दिया है।

INCOMETAX

संभावना है कि कोर्ट फैसले को 27 दिसंबर को सुना सकता है। किंतु तब तक अधिसूचना पर लगी रोक जारी रहेगी। इस न्यायिक प्रक्रिया के चलते सभी राजनैतिक दलों सहित चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं । राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि फैसला याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आया तो इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । क्योंकि यह मामला सीधे-सीधे चुनावी प्रक्रिया के कारण राजनीति से जुड़ा हुआ है। इसलिए राजनीतिक समीक्षक तरह-तरह के कयास लगाते हुए अलग-अलग ढंग से संभावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes