Sultanpur: डीपीआरओ के तकनीकी सुझाव से जिले में बनाए जाएंगे गौवंशस्थल एवं एमडीएम टीनशैड की डीएम ने की सराहना

Sultanpur

सुल्तानपुर/ उत्तर प्रदेश- (द एंड टाइम्स न्यूज़)
Sultanpur: जनपद सुल्तानपुर में तैनात डीपीआरओ आर के भारती ने अपनी तकनीकी सूझबूझ का परिचय देते हुए कहा कि पूरे जिले में पेयजल व्यवस्था हेतु जो हैंड पाइप लगाए गए हैं। उन हैंड पाइपों में से जो हैंड पाइप रिबोर की स्थिति में आ जाएंगे। उन्हें रिबोर करने के समय निकाले गए निष्प्रयोज्य जी आई पाइपों को गोवंश आश्रय स्थल शेड साथ ही एमडीएम योजना के अंतर्गत बनने वाले रसोईघरों के शेड़ निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।

इस तकनीक को अपनाने से लगभग निर्माण लागत में 60% तक की बचत आ सकती है। डीपीआरओ द्वारा दिए गए इस तकनीकी सुझाव की जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के दौरान सराहना की। जिलाधिकारी आज जनपद सुल्तानपुर (Sultanpur) के भदैंयां विकासखंड के अंतर्गत सौराई ग्राम पंचायत में बने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ प्रशासनिक अमले में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ,डीपीआरओ आर के भारती सहित जिले के कुछ और प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित थे।यह एक ऐसा गोवंश आश्रय स्थल है जहां पहली बार निष्प्रयोज्य जी आई पाइपों का प्रयोग कर निर्माण कराया गया है ।

इस तकनीक से इस आश्रय स्थल की निर्माण लागत में 60% की कमी आना बताया जा रहा है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अब भविष्य में इसी तकनीक का प्रयोग करके लागत में आने वाली कमी का फायदा उठाकर पूरे जिले में गोवंश आश्रय स्थलों तथा आवश्यकता पड़ने पर एमडीएम के लिए रसोईघर शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के लागू होने से जहां एक ओर निष्प्रयोज्य जी आई पाइपों का सदुपयोग होगा। वही निकाले गए पाइप भी बेकार नहीं जाएंगे। काम में आने पर उनकी भी गिनती होती रहेगी। जिससे कोई भी इन निष्प्रयोज्य पाइपों का अपने हिसाब से दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सुल्तानपुर डीपीआरओ की इस तकनीकी सुझाव की उपयोगिता को देखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसे लागू किया जा सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खा

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes