– दुखी परिजन वैक्सीन के लिए अस्पताल में काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 दिसंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शिबरई वरियार निवासी गरीब मजदूर चरण सिंह(40) पुत्र पृथ्वीराज को इसी माह की 5 तारीख को उस समय कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया था ।जब वह राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने जा रहा था। घायल को उसी समय कायमगंज सीएससी ले जाया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद और फर्रुखाबाद से कानपुर के लिए रेफर किया गया था। दुर्भाग्य से उपचार के दौरान ही कानपुर में बेचारे मजदूर की दुखद मौत हो गई थी। उसका शव 21 दिसंबर को उसके पैतृक आवास पर लाया गया था। पता चला कि उसके परिवार के सदस्य जो मृतक के संपर्क में रहे ।उन्हें भी वैक्सीन लगाना आवश्यक है। इसलिए अधिकारियों के निर्देश पर मृतक के परिजन आज सरकारी अस्पताल कायमगंज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। बता दें कि इसी गांव के लगभग 3 लोगों को इसी कुत्ते ने और काटा था। उनका उपचार चल ही रहा है। इसी बीच मृतक के परिजन अंशुल पुत्र सुनील, लक्ष्मी पत्नी नेम सिंह, निर्मला पत्नी कामता प्रसाद, सुधा पत्नी सुनील, सरला पत्नी चरण सिंह, अनुभव पुत्र चरण सिंह, आशु पुत्र चरण सिंह, नेम सिंह पुत्र पृथ्वीराज, ममता पत्नी हरि ओम, अनन्या पत्नी नेम सिंह, सौरभ पुत्र अशोक शाक्य, शिवम पुत्र सुनील, सुनील पुत्र रामदेव, अशोक कुमार पुत्र बालक राम, हरिओम पुत्र बालक राम, उपचार के लिए वैक्सीनेशन कराने अस्पताल पहुंचे। जहां 16लोगों की एंट्री रजिस्टर में की गई है ।इन सभी के वैक्सीन कुत्ता काटे की लगाई गई है। इसके अलावा 3 लोग और इसी गांव के हैं। जिनको वैक्सीन लगाई गई है। उनका नाम पता नहीं चल सका है। कुल 19 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। बताते चलें बीते दिवस ग्राम शिवरई बरियार में कुत्ता काटने के कारण चरण सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके यह सभी परिजनों को वैक्सीन लगाने के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां काफी देर तक मृतक के परिजन वैक्सीन लगवाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। काफी देर के बाद जब सभी की पुष्टि कर ली गई । इसके बाद इन सभी 19 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव /दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct