लेखपाल की शह पर दबंगों द्वारा निजी आवासी भूमि पर अवैध कब्जा करने का लगाया महिला ने आरोप

Picsart 22 12 17 21 49 25 187

कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 दिसंबर 2022 तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव खिनमिनी निवासी हुमा खान ने जिला अधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा है कि वह ,सादाब बेगम, शमीम बेगम तथा भाई इकबाल अपने पिता सादिक नवाब खान की संताने हैं। उसका कहना है कि उसकी गांव में स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास निजी पुश्तैनी जगह है। इसी के बराबर का हिस्सा बतन गंगवार व मनोज गंगवार ने खरीदा है। इसी जगह के बराबर स्थित वाली जगह पर वह अपनी दीवार बनाकर जगह की सुरक्षा करना चाहती है । लेकिन राजनैतिक सोर्स वाले वतन व मनोज उसे दीवार नहीं बनाने दे रहे हैं। महिला का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पहले भी जिलाधिकारी से की थी। जो उनके संज्ञान में है । इस विवाद में महिला का कहना है कि तहसील प्रशासन ब तहसीलदार ने कल बातचीत करके जबरदस्ती हम लोगों की जमीन को वतन गंगवार व मनोज गंगवार के पक्ष में एग्रीमेंट करने का दबाव बनाया । इतना ही नहीं जांच के नाम पर मौके पर पहुंचा लेखपाल भी हम लोगों से बदतमीजी करता रहा और इसके बाद आज 17 दिसंबर को एसडीएम के चेंबर में उसके बड़े बेटे को बुलाकर जबरिया एग्रीमेंट करने का दबाव बनाया गया। महिला का कहना है कि दबंगों के प्रभाव से तथा राजनीतिक सोर्स होने के कारण अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वाले वतन ब मनोज के पक्ष में ही लेखपाल से लेकर तहसील के अन्य अधिकारी खड़े दिखाई दे रहे हैं। उसने जिलाधिकारी से इन दबंगों के विरुद्ध शीघ्र समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने की मांग करते हुए, उसकी दीवार निर्माण कराए जाने में सहायता की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes