हल्का लेखपाल पर लगा रिश्वतखोरी का आरोप, जांच कर कार्यवाही का डीएम ने दिया पीड़ित को आश्वासन

Picsart 22 12 17 18 25 54 113

कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 दिसंबर 2022
जनपद के थाना व कस्बा नवाबगंज निवासी चंद्रांलाल गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता ने तहसील समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि कस्बा स्थित उसकी बैनामा सुदा बगैर किसी विवाद की आवासीय भूमि है। जिस पर लगभग 13 फुट ऊंची बाउंड्री बनी है। मेरे प्लाट में मेरी पार्टनर मेरी पत्नी तथा भगवान स्वरूप हैं। इनके नाम भी रजिस्टर्ड बैनामा है । यह सारी भूमि विवाद रहित एवं निस्तारीकरण में नहीं है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी हल्का लेखपाल उसे रुपयों के लालच में परेशान कर रहा है। पीड़ित का कहना था कि लेखपाल उसकी ही जमीन पर निर्माण कराने से रोककर रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोप है कि रिश्वत ना मिल पाने के कारण हल्का लेखपाल ने हो रहे निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया है। पीड़ित की पीड़ा सुनकर जिलाधिकारी ने वहां मौजूद उप जिलाधिकारी संजय सिंह से निष्पक्ष जांच कर रिश्वतखोर लेखपाल के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। यह सुनते ही उप जिलाधिकारी कायमगंज दबी जुबान से लेकिन स्पष्ट रूप से लेखपाल का बचाव करते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि जिस लेखपाल पर आज जिलाधिकारी के सामने श्री गुप्ता ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है । इसी लेखपाल पर पहले भी रिश्वतखोरी करने के आरोप लग चुके हैं। एसडीएम के बचाव के बावजूद भी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही आवश्यक कार्यवाही यदि जरूरी हुई तो अवश्य की जाएगी।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes