Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News
कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 दिसंबर 2022
किसी भी विशेष या विषम परिस्थिति में जो व्यक्ति पूरी सूझबूझ और साहस से काम लेता है ।वही व्यक्ति वास्तव में सफल व्यक्ति कहा जाता है। ऐसी ही सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तहसील क्षेत्र कायमगंज के परिषदीय संविलियन विद्यालय ललई में कार्यरत प्रधानाध्यापक ध्रुव सिंह ने अपनी जान जोखिम में डालकर बहुत बड़ी दुर्घटना को होने से बचा लिया। बताया गया कि स्कूल में मध्यान भोजन के लिए रसोई घर में खाना बनाया जा रहा था। उसी समय प्रयोग में लाया जा रहा गैस सिलेंडर लीक गया और उसमें अचानक आग लग गई। जैसे ही गैस की गंध और उड़ती हुई आग की लपट प्रधानाध्यापक ध्रुव सिंह ने देखी।

उन्होंने तुरंत स्कूल के बच्चों तथा शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यालय परिसर से बाहर निकाल कर, खुद रसोई घर में घुस कर जलते हुए सिलेंडर को खींच कर बाहर मैदान में लाकर डाला और पूरी तत्परता से अग्निशमन यंत्र के द्वारा निकल रही आग की लपटों पर काबू पाते हुए गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया। जिससे बहुत बड़ी संभावित अप्रिय घटना होने से बच गई । हेड मास्टर के इस हिम्मत भरे कारनामे ने छोटे-छोटे बच्चों तथा विद्यालय स्टाफ के साथ ही विद्यालय भवन को भी क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया।
इस आपाधापी में निकल रही आग की लपटों की चपेट में आकर वहां रखा लगभग 2 पैकेट राशन जलकर नष्ट हो गया। आग की विभीषिका की चपेट में आकर विद्यालय दीवार में लगे टाइल भी जलकर चटकते हुए जमीन पर गिर गए । घटना की जानकारी होते ही तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान ले जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण प्रधानाध्यापक की इस सूझबूझ के साथ, की गई दिलेरी की भूरि- भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
ढाबे पर तोड़फोड़ व मारपीट (Maarpeet) के साथ लूटपाट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
घर में घुसकर मारपीट(Maarpeet) का आरोप, न्यायालय आदेश पर 6 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
जीएसटी सर्वे छापे(GST Survey Raid) का कड़ा विरोध कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
-
उत्तर प्रदेश के स्थानीय नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक के बाद 14 दिसंबर को फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
-
भारत जोड़ो पैदल यात्रा का कायमगंज पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत(Bharat Jodo Yatra)
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct