आयोजित होगा 3 दिसंबर को सरस कवि सम्मेलन

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 दिसंबर 2022

चाहे स्वतंत्रता आंदोलन रहा हो अथवा देश का बाहरी तथा आंतरिक संकटकाल हर दौर में देश की महान साहित्य विधा ने देशवासियों को राष्ट्रधर्म पर चलने कीओर ही प्रेरित किया है। समय-समय पर कवियों तथा साहित्यकारों ने अपनी लेखनी से देश में जागरण करते हुए समयानुसार देश के नौजवानों को तथा अन्य वर्ग को उनका कर्तव्य बोध भी कराया।

gst

कवियों की रस और अलंकारों से युक्त भाषा ने लोगों को प्रेरित भी किया। भले ही कितने प्रतिबंध लगाए हो, लेकिन जंगे आजादी के दौर में कवियों ने अपनी वाणी के माध्यम से देश को हमेशा जंगे आजादी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसीलिए पूरे विश्व में आज भी साहित्यकार और कवियों को विशेष सम्मान मिलता है। और इस विधा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए जागरूक साहित्यकार समय-समय पर आयोजन भी करते रहते हैं।

जन जागरण योगदान से देशवासियों को हमेशा नई ऊर्जा मिलती रही है और भविष्य में भी यही उम्मीद कायम रहेगी। जैसी प्रेरणा से प्रेरित होकर कायमगंज नगर में एच ओ एकेडमी संस्था में 3 दिसंबर 2022 सायं 5:30 बजे से सरस प्रस्तुति के रूप में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

इसकी जानकारी देते हुए ख्याति लब्ध गीतकार पवन बाथम ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए स्थानीय कवियों के अतिरिक्त डॉक्टर अमरीश अंबर बहराइच , प्रदीप महाजन बाराबंकी ,मनोज मधुबन (सोंरों) डॉक्टर संगीता राज अलीगढ़, डॉक्टर शैलजा दुबे अलीगंज ने आने की स्वीकृति दे दी है। श्री बाथम ने नगर वासियों तथा क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसा अवसर मानव जीवन में कभी-कभी ही प्राप्त होता है। इसलिए आप सभी इस विनम्र आग्रह को स्वीकार करते हुए सरस कवि सम्मेलन में आकर सरस कविता पाठ का आनंद अवश्य प्राप्त करें।

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes