-
GST team raids tobacco firms operating under different names of the same owner stir in tobacco traders
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 नवंबर 20-22
कायमगंज क्षेत्र तंबाकू उत्पादन तथा विभिन्न प्रकार के तंबाकू ब्रांड तैयार करने के लिए एशिया स्तर की मंडी के रूप में पहचान रखता है । यहां का प्रमुख उद्योग तंबाकू किसानों श्रमिकों के लिए जहां एक ओर जीविकोपार्जन का साधन माना जा रहा है। वही कायमगंज में व्यवसायियों के लिए मुख्य उद्योग भी है । किंतु तंबाकू पर कई स्तर का जीएसटी कर ,अधिकतम 28% निर्धारित किया गया है । इसी कर , की हेरा फेरी के चक्कर में आए दिन छापेमारी चलती रहती है । हालांकि व्यापारी नेता इसका विरोध करते हुए कई तर्क देकर समय-समय पर सुझाव भी प्रस्तुत करते रहे हैं । किंतु फिर भी कर अपवंचना का खेल और छापेमारी दोनों लगातार जारी है।
आज स्टेट जीएसटी टीम ने नगर से सटे गांव जौरा रोड पर मेहंदिया बली की मजार के आगे= आरआर ट्रेडर्स, आरपी इंटरप्राइजेज ,अवधेश कुमार एंड संस की तंबाकू गोदामों पर छापामार कार्यवाही की। ज्वाइंट कमिश्नर हरी लाल प्रजापति ने बताया की इन तीनों फर्मों में पोर्टल पर मिस मैच( अभिलेखीय अंतर) एवं पूर्व में पकड़ी गई तंबाकू की गाड़ियों के मिलान के बाद गड़बड़ी पाई गई थी। जिसको लेकर आज गोदामों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। ई वे बिल एवं 3 बी विल में पाए गए , अंतर के कारण गड़बड़ी थी। जीएसटी अधिकारी ने बताया की यह सभी फर्म एक ही मालिक की है। मालिक के द्वारा जो प्रपत्र दिए गए हैं। उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी भौतिक सत्यापन चल रहा है। सत्यापन होने के बाद पता चल सकेगा की भौतिक सत्यापन तथा मिले अभिलेखों के अनुसार कितनी गड़बड़ी या अंतर है। हरी लाल प्रजापति ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी के नेतृत्व में अतुल कुमार के अलावा कई जीएसटी के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जीएसटी के छापे की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई । छापामार कार्यवाहीकी खबर फैलते ही कई तंबाकू व्यापारी अपनी- अपनी गोदामें बंद कर मौके से इधर-उधर चले गए। दोपहर बाद शुरू हुई कार्यवाही से देर शाम तक व्यापारियों में हलचल मची रही। बताते चलें कायमगंज में तंबाकू का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है।
ई वे बिल एवं 3 वीआर में गड़बड़ी को लेकर पिछले काफी लंबे समय से लगातार जीएसटी टीमें कायमगंज में छापामार कार्यवाही करती रही हैं। जिसमें कार्यवाही के समय तंबाकू गोदामों में लाखों रुपए की कर चोरी का मामला प्रकाश में आता रहा है। किंतु इस सब के बावजूद भी कर अपवंचना का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
ऐसी स्थिति में छापामार कार्यवाही और कर चोरी का खेल लगातार जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
जीएसटी टीम ने छापा मारकर पकड़ी लाखों की टैक्स चोरी
-
जीएसटी तथा अन्य टैक्स चोरी करने के लिए बाहर जा रहा ट्रक पकड़ कर , बिना कार्यवाही छोड़े जाने का मामला बना चर्चा का विषय
-
जीएसटी द्वारा आरोपित, आरोपी वांछित तंबाकू टैक्स चोर का जनपद फर्रखाबाद की जीएसटी टीम से हैं अच्छा रसूख
-
Kaimganj News: छत से गिरकर वृद्ध की मौत
-
जीएसटी टीम ने बीती रात छापामार कर दो ट्रक तंबाकू से लदे हुए ,वही दो ट्रक यूकेलिप्टस लकड़ी के लिए अभिरक्षा में
-
Stealing mobile and money: ई रिक्शा चालक ने मोबाइल व रुपए चोरी करने का आरोप लगा की पुलिस से शिकायत
-
अवैध निर्माण हटाने के जारी नोटिस के विरुद्ध, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने लगाई प्रशासन से गुहार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct