कमालगंज / फर्रुखाबाद 22 नवंबर 2022यह सनसनीखेज एवं शर्मनाक मामला थाना कोतवाली कमालगंज क्षेत्र के गांव नगला जंजाली का बताया जा रहा है ।यहां की निवासी एक विधवा महिला ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि वह आज लगभग समय सवेरे 8:00 बजे अपने दरवाजे पर थी। उसी समय, उसी के गांव के रहने वाले पिंटू, दीपू पुत्रगण राजेंद्र तथा राजेंद्र खुद ,मेरे दरवाजे पर आ धमके। इन लोगों की नीयत ठीक नहीं थी। इसलिए इन्होंने वदनीयत से मेरी तरफ देखते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर घिनौनी गालियां देना शुरू कर दिया। जिसका मैंने विरोध किया तो यह सभी लोग हाथों में पहले से ही लाठी-डंडे लिए थे, इन्हीं से मुझे मारने पीटने लगे। महिला का कहना था कि इन लोगों ने चीख कर कहा कि एक साल पहले मैंने ही तेरे पति को जहर देकर मौत के घाट पहुंचा दिया ।
तब तूने कुछ नहीं कर पाया, तो अब क्या कर लेगी । पीड़िता का आरोप है कि मैं एक गरीब विधवा महिला हूं । अपने तीन नाबालिग बच्चों की जैसे तैसे परवरिश करते हुए पॉलिथीन तान कर उसी में परिवार सहित रहती हूं । इसी पॉलीथिन पाली वाले झोपड़ी नुमा मकान में अंदर खींचकर आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। पीड़िता महिला का कहना है कि मेरी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मेरे ही गांव के निवासी राम लड़ाते, पूनम ,नन्ही देवी, गीता देवी, जानकी देवी आदि लोग मौके पर आए। इन्हें आता देख तीनों आशिक मिजाज दबंग यह कहकर कि चल आज तो बच गई। लेकिन भविष्य में ,- मैं तेरे परिवार को मारकर तुझे गायब कर दूंगा ।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 504 ,506, 452, 354 के अंतर्गत एनसीआर दर्ज कर पीड़िता को जांच के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।लेकिन अब देखना यह है कि दबंगों की पैरवी के चलते पुलिस क्या पीड़ित विधवा को न्याय दिलाने के लिए समय रहते आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को कानून के हवाले कर पाएगी? यह तो पुलिस की सक्रियता के बाद ही ज्ञात हो सकेगा।
रिपोर्टर= दीपक यादव – कमालगंज (फर्रुखाबाद)
ये भी पढ़ें:-
-
Bike rider villager was shot: बाइक सवार ग्रामीण को गोली मार किया घायल हालत गंभीर
-
अवैध निर्माण हटाने के जारी नोटिस के विरुद्ध, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने लगाई प्रशासन से गुहार
-
Kamalganj News: विद्युत संविदा कर्मियों ने मारपीट कर वसूले गए राजस्व धन लूट का आरोप लगा की पुलिस से शिकायत
-
Threatened to Rape: मोबाइल फोन से गाली गलौज कर दी दुष्कर्म की धमकी -रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: महिलाओं को देख अश्लीलता करने वाला मंजनू पहुंचा पुलिस गिरफ्त में
-
महिला को मारपीट कर घायल करने का आरोप
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun