कायमगंज /फर्रुखाबाद 4 नवंबर 2022
खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी मेजबान विद्यालय सीपी शिक्षण संस्थान की मेजबानी मेंभव्यता पूर्ण रूप से हुई। जिसमें 5 हजार मीटर दौड़ में मोहम्मद इस्माइल ,शेख मकदूम इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, अंशुल, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज ने द्वितीय और रामवीर एस एफ जी आई सी का तीसरा स्थान रहा। वही 3 हजार मीटर बालिका वर्ग में अंजू यादव ,शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज ने पहला स्थान , प्रिया सक्सेना, महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद ने दूसरा स्थान एवं स्वाति पाल महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
3 हजार मीटर बालक दौड़ में देवेश यादव, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज का प्रथम, अंकित, आर पी आई सी का दूसरा एवं अंकित, पंडित जवाहरलाल नेहरू जरारी का तीसरा स्थान रहा। इसी तरह 4 हजार मीटर बालिका बाधा दौड़ में सीपीवीएन की छात्रा रिचा राजपूत का प्रथम और स्वाति एच डी आईसी का दूसरा तथा जागृति जी जी आईसी फतेहगढ़ का तीसरा स्थान रहा। इसी तरह की प्रतियोगिता बालक वर्ग में निखिल राजपूत क्रिस्चियन इंटर कॉलेज का प्रथम, नितिन, एसएनएम का दूसरा, विनय कुमार सीपीवीएन का तीसरा स्थान रहा। जबकि 80 मीटर बाधा दौड़ में बालक वर्ग के सीपीवीएन के छात्र तनिष अग्निहोत्री का पहला, देव सिंह, एस एन एम इंटर कॉलेज का द्वितीय और सफान खान फिरोज गांधी फतेहगढ़ का तृतीय स्थान रहा। सीनियर बालक लंबी कूद में अंशुल राजपूत सीपीबीएन का प्रथम स्थान रहा। प्रतियोगिता अवसर पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य संयोजक योगेश तिवारी ,समन्वयक डॉ मनोजकुमार तिवारी,वीरेशकुमार शर्मा ,गौरव दुबे तथा इनामुल हकशाह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र मिश्रा के अतिरिक्त पीटीआई अंकित भारद्वाज ,विशन दीक्षित ,अनुष्का गुप्ता, वीरेंद्र सिंह यादव ,विवेक शर्मा ,डॉ विजय बाबू गुप्ता, सुभाष यादव ,शिवा गंगवार, जैन बाबू सहित मेजबान विद्यालय एवं प्रतियोगिता में शामिल विद्यालयों का स्टाफ तथा अन्य संभ्रांत जन उपस्थित रहे।
इनसेट
शिक्षक पुत्र की सफलता पर राज्य महिला आयोग सदस्य ने पहनाया मेडल दिया प्रशस्ति पत्र
कायमगंज फर्रुखाबाद 4 नवंबर 2022
सीपीवीएन स्कूल में आयोजित हुई इंटर हाउस स्विमिंग कंपटीशन- 21×25मीटर रिले में पीस सदन प्रथम जबकि जॉय सदन द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका राज्य महिला आयोग की सदस्य डा.मिथलेश अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।ज्वाय सदन के द्वितीय स्थान पर रहे ध्रुव शुक्ल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल के पुत्र इस स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी इस सफलता पर आकाश पाल, योगेन्द्र कुमार, कमलेश राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct