हिजाब प्रदर्शन से जुड़े मामले ने पकड़ा तूल- ईरान, सऊदी अरब पर कर सकता हमला

IMG 20221102 WA0005 jpg

– अमेरिका ने खाड़ी देशों में मौजूद अपने सेना को हाई अलर्ट पर रहने का किया आदेश जारी
साभार:-
नई दिल्ली, 2 नवंबर2022 = द एण्ड टाइम्स न्यूज
रूस तथा यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध अभी तक रुका नहीं है की तब तक ईरान और सऊदी अरब के बीच घमासान होने के संकेत मिलने लगे हैं इस बात की जानकारी सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ खुफिया सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर देते हुए कहा है कि सऊदी अरब में ईरान कई टारगेट पर हमला कर सकता है। सऊदी और अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी की है।इसके बाद खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि करने वाले अधिकारियों में से एक ने बताया कि ईरान जल्द ही या 48 घंटों के भीतर हमला कर सकता है।अधिकारियों ने कहा खुफिया जानकारी सामने आने के बाद सऊदी अरब, अमेरिका और कई अन्य पड़ोसी देशों ने अपने सैन्य बलों के लिए अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है।हालांकि, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि सऊदी अरब को यह जानकारी कैसे मिली।सऊदी द्वारा साझा की गई खुफिया रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अधिकारी खतरे की स्थिति के बारे में चिंतित हैं।उन्होंने कहा कि सऊदी अरब से मिली जानकारी को लेकर हम अपने सऊदी भागीदारों के साथ नियमित संपर्क में हैं,लेकिन जो हमने पहले कहा है मैं इसे दोहराऊंगा।हम अपनी रक्षा और बचाव का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।चाहे हमारी सेना इराक में या कहीं और सेवा कर रही हो।आपको बता दें कि ईरान में हिजाब से जुड़ा प्रदर्शन चल रहा है। ईरान में अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है।एक हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।ईरान ने सऊदी अरब पर अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर सऊदी में इन प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया है।पिछले महीने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर ने सऊदी अरब को विरोध प्रदर्शन की टीवी कवरेज पर लगाम लगाने के लिए चेतावनी दी थी।
यदि युद्ध के हालात बनते हैं तो यह भारत सहित दुनिया के दूसरे बहुत से देशों के लिए ऊर्जा का स्रोत कच्चा तेल सप्लाई आदि कई प्रकार के व्यापारिक मामलों पर पर प्रभाव डालेगा। वही युद्ध की स्थिति में धन हानि के साथ ही जन हानि की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यह दोनों प्रकार की हानियां मानव जीवन को भी बहुत अधिक हद तक प्रभावित करती हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes