सूफी संत महात्मा रामचंद्र लाला जी महाराज के जन्मोत्सव पर केंद्र सरकार जारी करेगी, उनके फोटो युक्त 150 रुपया का सिक्का

Picsart 22 10 29 13 16 06 378

फर्रुखाबाद 29 अक्टूबर 2022 (द एण्ड टाइम्स न्यूज)
सूफी संतों की परंपरा में आदरणीय नाम ,परम त्यागी ,महान ज्ञानी, भेदभाव रहित जीवन बिता कर सारे संसार को मानवता का संदेश देने वाले सूफी संत महात्मा रामचंद्र लाला जी महाराज के 150 वें जन्मोत्सव अवसर पर उनकी स्मृति स्वरूप 150रु० का स्मारक सिक्का केंद्र सरकार प्रचलित करेंसी में और जारी करेगी । इसकी विधिवत अधिसूचना भी केंद्र सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है। इस अधिसूचना का पता चलते ही महात्मा रामचंद्र जी के अनुयायियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। अधिसूचना वित्त मंत्रालय द्वारा गजट की जा चुकी है।
इन सूफ़ी महात्मा की समाधि फतेहगढ़(फर्रुखाबाद) नवादिया में है। महात्मा रामचंद्र जी का गहरा संबंध कायमगंज क्षेत्र से है। बताया जाता है कि कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर में इनके गुरु सूफी संत मौलाना शाह फज़ल अहमद खाँ की रायपुर दरगाह में समाधि बनी हुई है। मौलाना साहब नक्शबंदी सिलसिले के एक बहुत बड़े महान सूफी संत शायक रहे । इन्हीं मौलाना साहब ने ने पहली बार में और एक नजर में ही अपने सूफी ज्ञान से जब महात्मा रामचंद्र अपनी कम उम्र में ही उनसे मिले थे, उसी समय उन्होंने इनकी प्रतिभा को परख लिया था। बताया जा रहा है कि जब मौलाना साहब ने महात्मा रामचंद्र को सूफी ज्ञान दिया। तो इसका तत्कालीन बहुत से सूफी संतों ने विरोध भी किया था। इसी के साथ कुछ दूसरे धर्म के प्रचारकों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया था। इस पर सूफी संत मौलाना साहब ने शर्त रख दी थी कि जो भी इस कम उम्र के बच्चे को तर्कपूर्ण बहस में सार्थकता के साथ पराजित कर देगा और यदि यह हार गया तो मैं अपना दिया हुआ ज्ञान इसके पास से खत्म कर दूंगा । शर्त के मुताबिक शास्त्रार्थ हुआ। लेकिन अपने गुरु की कृपा से महात्मा रामचंद्र ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर दिया। इसके बाद मौलाना साहब ने इन्हें पूरी तरह सूफी ज्ञान देकर दुआ भी दी थी, की एक दिन रामचंद्र ही इस सूफी ज्ञान को पूरी दुनिया में पहुंचाने में सफल होगा , और वैसा ही हुआ।ज्ञान देने वाले मौलाना साहब कायमगंज क्षेत्र में स्थित इसी गांव जहां उनकी दरगाह है रायपुर गांव के मूलनिवासी भी थे । दुनिया को अलविदा कहने के बाद उन्हीं की इच्छा के मुताबिक उनकी समाधि रायपुर गांव में लगाई गई थी। जहां हर साल पूरे भारत देश के अलावा अन्य देशों से आने वाले उनके मुरीद समाधि पर आकर यहां होने वाले जलसे में समाधि पर मत्था टेक कर दुआएं मांगते हैं। ठीक इसी तरह उनके शिष्य महात्मा रामचंद्र लाला जी की समाधि भी जनपद फर्रुखाबाद के मुख्यालय फतेहगढ़ के पास बसे गांव नवदिया में मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है । यहां भी सूफी अनुयाई बड़ी संख्या में आकर समाधि पर नमन करते हैं। रायपुर स्थित दरगाह समाधि की देखरेख करने वाले शाह हुसैन ने बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 25 अक्टूबर को गजट अधिसूचना जारी किया चुकी है। उसके मुताबिक महात्मा रामचंद्र जी के जन्मदिवस अवसर 2 फरवरी को ₹150 वाला करेंसी सिक्का स्मारक के तौर पर उनकी स्मृति में जारी कर दिया जाएगा। सरकार की इस अधिसूचना से दुनिया के लगभग 160 देशों से भी अधिक स्थानों पर रह- रहे, उनके अनुयायियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी सरकार के इस निर्णय पर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes