आतिशबाजी बर्तन सहित अन्य दुकानें धनतेरस और दीपावली त्यौहार पर सजी, किंतु ग्राहकों का टोटा

Picsart 22 10 21 22 08 52 794 jpg

– ई-रिक्शा के कारण जगह- जगह लग रहा है घंटों जाम
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 अक्टूबर 20-22
दीपावली त्यौहार भारत वर्ष का प्रमुख त्योहार है। इस त्यौहार पर दीप जलाकर श्रद्धालु धर्मावलंबियों द्वारा लोक कल्याण की कामना की जाती है। त्योहार से पहले ही अपनी आवश्यकता के मुताबिक हर एक परिवार के लोग बाजार से आवश्यक खरीदारी करते हैं। वही युवा तथा बच्चे इस खुशी में तरह-तरह की आतिशबाजी छुड़ाकर त्यौहार का आनंद उठाते हैं। इस त्यौहार पर बाजार पहले से ही सजने लगे हैं। धनतेरस पहले होने के कारण बर्तन की दुकानें विशेष रुप से सजाई गई है। वहीं परचून कॉस्मेटिक रेडीमेड आदि की दुकानें भी विशेष रुप से सज्जा के साथ ग्राहकों के आने के इंतजार में तैयार हो गई है। इन सबके इतर बच्चों की खुशियां, लेकिन पूरी तरह जोखिम से भरा काम ,पटाखा आतिशबाजी की दुकान , भी पूरी सजगता के साथ नगर के एक किनारे एस एन एम इंटर कॉलेज के विशाल ग्राउंड में जगह आवंटित कर लगवाई जा रही है। इस फील्ड पर लगवाई जा रही दुकानों में एक दूसरे से निर्धारित दूरी रखी गई है। साथ ही अग्नि शमन के छोटे-छोटे उपकरण दुकानदारों को अपनी दुकान पर रखने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। साथ ही किसी भी तरह की घटना का आसानी से पता लगाने के लिए आतिशबाजी दुकानदारों से कह दिया गया है कि जहां तक संभव हो सभी अपनी दुकान पर निगरानी के लिए cctv कैमरे ज़रूर लगा लें।

Picsart 22 10 21 22 10 03 336

उधर आज से ही भले अपेक्षाकृत कम ,किंतु अन्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की भीड़ बाजार में कुछ अधिक दिखाई दी। भीड़ बढ़ने से वैसे भी जगह- जगह जाम लग रहा था। लेकिन रोक के बावजूद भी ईं- रिक्शा वाले रिक्शा लेकर अपनी मर्जी के अनुसार जहां भी जाते थे खड़े हो जाते या आड़़े तिरछे रिक्शा लगाकर जाम की समस्या को बहुत अधिक बढ़ा रहे है। त्योहार के समय बाजार में वैसे भी भीड़ होती है। ऊपर से टिर्री बाले घंटों जाम लगने का कारण बन गए हैं। रोक लगी है लेकिन फिर भी जगह -जगह व्यवस्था के लिए लगाए गए खाकी वर्दी वाले चुपचाप खड़े तमाशा जैसा देखते रहते हैं।
फ़िलहाल बाजार सज चुका है। चमचमाती दुकानों कोअब बस ग्राहकों के बड़ी संख्या में बाजार पहुंचने का इंतजार है। वैसे तो हर व्यक्ति त्यौहार पर कुछ-न-कुछ इंतजाम करके ज्यादा न सही तो कम त्यौहार की वस्तुएं खरीदता ही है । किंतु इस बार महंगाई गरीब तथा मध्यम बर्ग के लिए त्यौहार पर व्यवस्था करने के लिए परेशानी बनकर खड़ी होती दिखाई दे रही है। संभवत: इसीलिए अपेक्षाकृत अन्य अवसरों की तुलना में इस बार धनतेरस- दीपावली त्यौहार पर बाजार में ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दे रही है। यदि यही स्थिति रही तो त्यौहार वाले दिन भी खरीदारी कम होने की संभावना बन जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes