साधु-संतों के जत्थे का प्राचीन राजा खोर की नगरी शमशाबाद पहुंचने पर हुआ स्वागत सत्कार

Picsart 22 10 18 19 36 35 114

शमसाबाद / फर्रुखाबाद 18 अक्टूबर 2022
शमशाबाद की ऐतिहासिक राजा खोर की नगरी में पधारे साधु संतों का हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत सत्कार कर अंग वस्त्र प्रदान किये।
संतों का यह जत्था इलाहाबाद से गोरखपुर तथा शाहजहांपुर सहित कई स्थानों की यात्रा करने के बाद शमशाबाद, राजा खोर की ऐतिहासिक नगरी पहुंचा। हिंदूवादी नेताओं के स्वागत सत्कार से साधु संतों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग आधा सैकड़ा साधु संतों का जत्था एक बाहन के जरिये शमसाबाद की ऐतिहासिक राजा खोर की नगरी पहुंचा ।जहां हिंदूवादी नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।,
भ्रमण शील जमात पंच परमेश्वर महेश्वर दास जी महाराज तथा आदित्य आनंद जी महाराज के नेतृत्व में संतों का जत्था भ्रमण पर निकला हुआ है। संतों का मुख्य स्थान प्रयागराज बताया गया। जहां से भ्रमण पर संत समाज का जत्था गोरखपुर से होता हुआ शाहजहांपुर पहुंचा। शाहजहांपुर से शमशाबाद गुजरते समय हिंदूवादी नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया गया । पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता ने सभी साधु संतो का ज़ोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र प्रदान किये। साथ ही संतो को विश्राम हेतु ठहरा कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। राजा खोर की ऐतिहासिक नगरी शमसाबाद में हुए स्वागत सत्कार से गदगद साधु संतों ने खुशियां जताते हुए हिंदूवादी नेताओं को आशीर्वाद देकर सभी का मनोबल बढ़ाया। साथ ही सभी को उज्जवल भविष्य का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला संगठन मंत्री प्रतीक भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु सैनी ,नगर उपाध्यक्ष अमन शुक्ला एवं हिंदूवादी संगठन शमशाबाद के नगर अध्यक्ष दिलीप सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes