कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 अक्टूबर 2022
साहित्यकारों बुद्धिजीवियों ने चौधरी मुलायम सिंह को याद कर दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि । आज कायमगंज राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा आयोजित गोष्ठी में साहित्यकारों शिक्षकों ने चौधरी मुलायम सिंह के राजनीतिक किरदार पर चर्चा की । गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो० रामबाबू मिश्रा( रत्नेश) ने कहा कि मुलायम सिंह की कथित खामियां तो आज के हर नेता में मिल जाएंगी । लेकिन उनकी अच्छाइयां शायद ही किसी में मिलें। सक्रिय राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने साहित्य और पत्रकारिता, शिक्षा जगत के विद्वानों और कलाकारों को हमेशा सम्मान दिया। गोपालदास नीरज ,आत्म प्रकाश शुक्ला ,सोम ठाकुर और उदय प्रताप सिंह जैसे साहित्य महारथियों को सम्मानित किया और राजनीति में उन्हें उच्च पद पर प्रतिष्ठित किया एवं आर्थिक रूप से कमजोर साहित्यकारों की हमेशा मदद की। भले ही वह उनके विरोध में कविता पढ़ते हों। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वे अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करते थे और उन्हें और उनके नाम से पुकारते थे। इस अवसर पर ख्याति लब्ध गीतकार पवन बाथम ने कहा कि:- कारवां से बिछड़ गए, अपने धूल में मिल गए सभी सपने । – जब दिखाई किसी ने हमदर्दी अश्क आंखों से खुद लगे बहने।।
धरती पुत्र मुलायम सिंह में इतना अपनत्व था कि किसी भी साहित्यकार की दयनीय स्थिति पर तुरंत उसकी सहायता करते थे। अपनी वाचिक कविता में डॉक्टर उर्मिलेश ने हमेशा मुलायम का विरोध किया। लेकिन उनकी मृत्यु पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने स्वयं गए थे। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जेपी दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में हर बात मानी , और ओम प्रकाश शर्मा को वे सूझ-वूझ बाला सम्मानित राजनैतिक एवं कुशल शिक्षक नेता मानते थे । मुलायम सिंह जैसे व्यक्तित्व की ही खूबी थी कि उन्होंने अध्यापकों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाया।व्यायाम कला और टंकण जैसे शिक्षकों को प्रवक्ता वेतनमान देना उनकी उदारता का परिचायक था। शिक्षामित्रों को परिषदीय अध्यापक का वेतन मान देना मुलायम के ही द्वारा संभव हुआ ।
उन्होंने कभी शिक्षक संघ के आंदोलनों में बल प्रयोग करने की इजाजत नहीं दी। शिव कुमार दुबे ने कहा कि सियासत में धोबी पाट के नाम से मशहूर रहे मुलायम सिंह यादव हमेशा शिक्षकों ,पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों के प्रति उदारता पूर्ण व्यवहार के साथ विनम्र रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb