आयकर विभाग की टीमों ने तंबाकू व्यवसाय से जुड़े कई व्यापारियों के ठिकानों पर की एक साथ छापेमारी

Picsart 22 10 15 18 49 49 369

– छापा में टीम को क्या मिला, इसका विवरण टीम ने फिलहाल नहीं दिया, लेकिन इस कार्यवाही से अन्य तंबाकू व्यवसायियों में मचा हड़कंप
कायमगंज/फर्रुखाबाद/ एटा/ उत्तर प्रदेश 15 अक्टूबर 2022 आज अचानक प्रातः लगभग 6:00 बजे केंद्रीय आयकर विभाग के अधिकारी कई टीमों में केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ कायमगंज तथा जनपद एटा के कस्बा अलीगंज में पहुंचे । यहां उन्होंने फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज मोहल्ला पटवनगली निवासी अंकुर अग्रवाल तथा रेलवे रोड निवासी अशोक मौर्या एवं टीपी चौराहा से कुछ आगे तंबाकू व्यवसायी हनी अग्रवाल एवं टा० ए०कम्पिल निवासी पुखराज डागा के यहां, सभी के मेन गेटों पर तथा आवश्यक स्थानों पर अर्ध सैनिक बल तैनात कर छापामार कार्यवाही शुरू कर दी । कार्यवाही सवेरे से शुरू होकर समाचार लिखे जाने तक जारी थी। आयकर विभाग के अधिकारियों को इन व्यवसायियों के यहां से क्या कुछ प्राप्त हुआ। इसका विवरण फिलहाल उन्होंने किन्ही कारणों बस देने से इनकार करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी विवरण होगा। मीडिया के सामने साझा किया जाएगा।

Picsart 22 10 15 19 11 23 650

अलीगंज में तंबाकू व्यवसाई के घर के बाहर अर्धसैनिक बल लगी भीड़,

अलीगंज( एटा ) से संवाददाता( विजय प्रताप चौहान)- द्वारा दी गई सूचना में बताया गया कि यहां भी केंद्रीय आयकर विभाग के अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ सवेरे 6:00 बजे ही पहुंच गए ।अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों में छापामार कार्यवाही करते हुए अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लड़सिया में मुकेश यादव तथा कस्बा अलीगंज में सुशील चंद्र सौहारिया, दोनों तंबाकू व्यवसायियों के कई ठिकानों पर छापामार कार्यवाही शुरू कर दी। लेकिन यहां भी समाचार लिखे जाने तक आईटी टीम ने कोई विवरण जांच पूरी होने तक देने के लिए इंतजार करने के लिए कहते हुए छापामार कार्यवाही जारी रखी है।

ब्यूरो रिपोर्ट = द एंड टाइम्स न्यूज़

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes