शमसाबाद फर्रुखाबाद 7 अक्टूबर 2022
विद्युत करंट की चपेट में आकर 40 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम,
पुलिस मौके पर परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्यबाही से किया इनकार गंगा नदी पर किया किया गया अन्तिम संस्कार,
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसु निवासी 40 वर्षीय रामपाल पुत्र रामचरन राजपूत की उस वक्त घर में दर्दनाक मौत हो गई जब मृतक घर के अंदर दीवार की खूंटी पर टांगी गयी दूध की बाल्टी को उतारने का प्रयास कर रहा था,
परिजनों के अनुसार मृतक कुछ समय से बीमार चल रहा था और किसी चिकित्सक द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाओं का सेवन कर रहा था बीते दिवस की शाम रात्रि 8:00 बजे के करीब मृतक रामपाल ने दबाइयो को खाने के लिये दीवार के खूँटी पर टंगी लोहे की बाल्टी जिसमें दूध था को उतारा उसी दौरान बाल्टी में करंट आ गया करंट की चपेट में आकर युवक बुरी तरह से तड़पने लगा चीख पुकार सुनकर जब तक घर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई थी मुहल्ले के।लोगो द्वारा जैसे तैसे अधेड़ को बचाने का प्रयास किया गया आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर एक चिकित्सक को दिखाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया,
उधर मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी सब पर दहाड़ मार कर रोने लगी वही छोटे-छोटे बच्चे भी सब के ऊपर विलाप करते देखे गए घटना की सूचना शमसाबाद थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की पुलिस द्वारा मृतक का परिजनों से पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही ग्राम प्रधान दुर्बिजय सिंह ने बताया मृतक की पत्नी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इंकार कर दिया मृतक के तीन लड़के तथा एक बेटी होना बताया गया है मृतक मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार की रोजी रोटी चलाता था घटना की सूचना बिधुत उपकेंद्र के कर्मचारियों को दे दी गयी उधर विद्युत करंट की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत के बाद परिजन बिलख रहे थे ग्राम प्रधान ने यह भी बताया रात्रि 8:00 बजे की घटी इस घटना के बाद शुक्रवार को मृतक के शव का ढाई घाट शमशाबाद की गंगा नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया उन्होंने यह भी बताया मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था परिजनों के अनुसार घर बिधुत सप्लाई की अस्थायी ब्यबस्था थी एक बिजली का तार जो खूंटी के निकट से गुजरा था हो सकता है तार में कट हो जिससे बाल्टी में बिधुत प्रभाह हो गया और उसकी मौत हो गयी।
रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct