छत से गिरी मासूम बेटी की हुई दुखद मौत

Picsart 22 10 03 18 25 31 149

कायमगंज फर्रुखाबाद 3 अक्टूबर 2022
छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गयी। मासूम बच्ची की दुखद मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहसा जगदीशपुर के मूल निवासी परीक्षत उर्फ परम कुमार गंगवार हाल में कायमगंज कोतवाली नगर के मोहल्ला छपट्टी में महावीर गंगवार के यहाँ किराये पर कमरा लेकर अपनी पत्नी कुमकुम गंगवार व बच्चों के साथ रहते हैं। कुमकुम की ढाई वर्षीय पुत्री ब्यूटी उर्फ बिट्टी एक मंजिल छत पर खेल रही थी। तभी अचानक वह खेलते- खेलते छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन ब्यूटी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये।, जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने रविवार को ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन प्राइवेट वाहन द्वारा लखनऊ हॉस्पिटल ले जा रहे थे। जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही मासूम ब्यूटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बालिका की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका एक भाई, दो बहनों में सबसे छोटी थी।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes