कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022
आज राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान और रंगारंग कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम के साथ मनाई गई । कार्यक्रम अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक तथा समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता को विद्यालय की ओर से “GANDHIAN AWARD” से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने झ्सअवसर पर कहा कि भारत माता के यह दोनों सपूत, जिनमें से एक शांति के पुजारी थे, तो दूसरे मानवता के दूत थे। विद्यालय की निदेशक डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ऐसे समय में भारत के प्रधानमंत्री बने। जब देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा था। किंतु फिर भी उन्होंने प्रधानमंत्री की बागडोर संभालते ही तमाम समस्याओं से देश को उवारते हुए जय किसान -जय जवान का नारा देकर भारत की गरीबी को दूर करने का सफल प्रयास किया। इसी के साथ शास्त्री जी ने देश की सुरक्षा और भारत की सेना को सुद्रण बनाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि आज भी हमारे यह दोनों नेता न केवल भारत के लिए अपितु पूरी दुनिया के लिए प्रसांगिक हैं ।पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने कहा कि शास्त्री जी पुष्प की तरह कोमल हृदय थे। किंतु देश की आन बान और शान के लिए जरूरत पड़ने पर लोहे से भी ज्यादा कठोर थे। उन्होंने कहा की राष्ट्र उनके बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित हो सकता है। आयोजित कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी, आरके बाजपेई ,डॉ मनोज तिवारी, वीर सिंह शाक्य, डॉ० विजय बाबू गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण के साथ कराया। जबकि मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने गांधी- शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय कैडेट कोर के ऑफिसर अवनीश सिंह चौहान ने कोर के कैडेट्स के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर बच्चों ने अन्य काव्य पाठ के साथ गांधी का प्रिय भजन” वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीर पराई जान ले” सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug