कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022
कोतवाली एवं कस्बा कायमगंज के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी फरदीन उर्फ राजा पुत्र बसी व अलीशान पुत्र आफताब एवं फुरखान पुत्र भूरा। एक ही पल्सर बाइक से अपने मोहल्ले से नगर स्थित ट्रांसपोर्ट चौराहा की ओर जा रहे थे। वे जैसे ही सद्भावना पार्क के पास पहुंचे। उसी समय अनियंत्रित गति बेहद तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक फिसल कर गिरी तथा पास स्थित खंबे से टकराई । घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें घटनास्थल से तुरंत मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ विपिन सिंह ने सभी का उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान ही फरदीन की मौत हो गई। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।वही उसके साथी दोनों घायल युवकों का उपचार समाचार लिखे जाने तक यही किया जा रहा था। घटना की सूचना पाते ही घायलों तथा मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक सिलाई का कार्य करता था अपने तीन भाइयों तथा दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मां पप्पो का रो रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वहां पहुंचे संभ्रांत व्यक्तियों ने मृतक का पोस्टमार्टम ना कराने की बात कहते हुए पंचनामा भरकर शव को अपने घर ले गए जहां मोहल्ले तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों का भारी हुजूम लग गया। बताया गया है कि मृतक शांत स्वभाव का व्यक्ति था।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May