बगैर ई -वे -बिल या अन्य कागजों के जा रही गाड़ी, पकड़ कर मंडी चौकी लाकर की गई खड़ी

Picsart 22 10 02 19 43 22 792

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022
कायमगंज से एटा होकर दिल्ली जाने वाले मार्ग पर बीती रात एक कंटेनर संख्या यूपी 76 टी 32 24 जाता हुआ गस्ती पुलिस ने रोका ।कंटेनर चालक से गाड़ी के कागजात लोड माल का ई वे बिल तथा मंडी पास आदि कागजात दिखाने के लिए कहा- लेकिन हड़बड़ाया ड्राइवर कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर गाड़ी को संदिग्ध मानकर पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया और उसे लाकर कोतवाली कायमगंज की पुलिस मंडी चौकी पर लाकर खड़ा कर लिया गया है। कंटेनर में अनुमान लगाया जा रहा है कि तंबाकू भरी हुई है। जो कहीं किसी व्यापारी द्वारा बाहर भेजी जा रही थी। शायद लोड माल केवल नंबर 02 में कर चोरी करके भेजने का प्लान था। किंतु कायमगंज से निकलते ही कायमगंज- अलीगंज मार्ग पर कंटेनर को पुलिस का ग्रहण लग गया और उसे रोक लिया गया। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि गाड़ी के अंदर क्या माल छिपा है। वैसे पास में सूंघने से तंबाकू जैसी गंध आ रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंटेनर के अंदर लोड माल तंबाकू ही हो सकती है । लेकिन इस संबंध में पुलिस जीएसटी टीम अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है की पकड़ा गया कंटेनर क्यों पकड़ा गया । इसमें क्या लोड है ,और कहां से आ रहा था। कंटेनर चालक ने पूछताछ में क्या बताया इतना तक कोई बताने को तैयार नहीं हो रहा है। यदि कंटेनर अभिरक्षा में नहीं लिया गया होता तो फिर पुलिस मंडी चौकी पर लाकर क्यों खड़ा किया गया। जन चर्चाओं के आधार पर लोग कह रहे हैं कि बंद कंटेनर में तंबाकू तो भरी होगी । लेकिन इस तंबाकू के बीच में छिपाकर कोई कीमती नशीली वस्तु अफीम आदि भी तस्करी के लिए भेजी जा रही होगी । इसीलिए कंटेनर का मालिक या इसमें माल लोड कर बाहर भेजने वाला व्यापारी अब तक खुल कर सामने नहीं आ रहा है । कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे हैं की सौदा पक रहा होगा। शर्त तय हो जाने के बाद कंटेनर के अंदर से आपत्तिजनक नशीला पदार्थ हटवा कर तंबाकू के माल पर, कर अपवंचन निर्धारित कर मामला निपटा दिया जाएगा । खैर जो भी हो लेकिन इस तरह की घटना पर स्पष्ट जानकारी किसी भी स्तर से न देना मामले को संदेहास्पद तो बना ही रहा है। अब देखना यह है कि राज खुलता है या फिर कागजी खानापूरी के साथ दबा दिया जाता है । पूरी जानकारी के लिए इंतजार तो करना ही होगा।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes