पिछली रात कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम खानपुर नगला में हत्या की यह घटना होना प्रकाश में आई। बताया गया कि यहां के निवासी 40 वर्षीय सुनील कठेरिया ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी किरन की निर्मम हत्या कर दी । प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लगभग आधी रात के वक्त पति पत्नी दोनों में किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक के साथ विवाद होने लगा था। विवाद की स्थिति में गुस्से से आगबबूला हुए सुनील ने किसी धारदार हथियार से किरन पर प्रहार कर उसकी गर्दन लहूलुहान कर दी।
गहरे जख्मों के कारण शायद मृतका की श्वास नली भी कट गई होगी और इसीलिए उसकी इतनी जल्दी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के अनुसार घटनास्थल पर रात को ही पुलिस 1:30 बजे पहुंच गई । पुलिस ने हत्यारोपी पति सुनील को हिरासत में ले लिया है ।
मौके पर पहुंची पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया । मृतका किरन जनपद शाहजहांपुर थाना मदनापुर के ग्राम गुलाब नगला निवासी जगपाल की बेटी थी। बताया जा रहा है कि मृतका किरन तथा सुनील का यह दूसरा विवाह हुआ था। पहले पति से किरन के दो बच्चे पैदा हुए थे। लेकिन उनका मोह छोड़कर वह दूसरा विवाह कर सुनील के साथ खानपुर आ गई थी। यहां सुनील के भी संतान के रूप में एक बेटा और एक बेटी है।
अभी एक-दो दिन पहले ही किरन अपनी 15 वर्षीय बेटी को अपने पति के बहनोई लाखन कठेरिया निवासी कोतवाली फतेहगढ़ के गांव भुलनापुर के घर पर भेज कर वापस लौटी थी। इस हत्याकांड की पड़ोसियों को भी तत्काल जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी की भाभी आशा को सोते से जगा कर पूछा, तो वह हक्की बक्की रह गई। कुछ भी नहीं बता सकी।इस पर पुलिस ने कहा कि तुम सोती रही और तुम्हारे बिल्कुल पड़ोस में इतनी बड़ी घटना हो गई । मोहल्ले वालों को भी इस घटना की जानकारी सवेरे ही हो सकी ।
आरोपी सुनील अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए अलीगढ़ शहर में कोई काम करता था। मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ इस घटना को देखकर आहत सी नजर आ रही थी। ग्रामीण यहां के ग्राम प्रधान भाजपा नेता रामजी शुक्ला के आने का काफी देर तक इंतजार करते रहे। लेकिन उनके न पहुंचने पर ग्रामीणों में अपने ग्राम प्रधान के रवैया पर गुस्सा आता हुआ दिखाई दे रहा था। लोग तरह-तरह की इस बारे में चर्चा कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । मृतका के मायके वालों को भी पुलिस द्वारा ही प्रकरण की सूचना भेज दी गई है। किंतु समाचार लिखे जाने तक शायद मृतका के मायके से कोई जिम्मेदार परिवारी जन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया था।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
और पढें:-
-
Farrukhabad News: सेंट्रल जेल फतेहगढ़ लाए गए, सपा विधायक को एमपी – एमएलए को मिलने वाली सुविधाएं दिए जाने की सपा नेताओं ने की डीएम से मांग
-
नकदी जेवर लेकर प्रेमी के साथ घर से फरार हुई युवती, लौटी घर वापस, बताया लव स्टोरी का पूरा किस्सा
-
Kaimganj News: मां की आंखों के सामने ही बेटी अपने प्रेमी के साथ हुई फरार
-
Kaimganj News: समस्या निस्तारण की मांग करते हुए शिक्षकों ने एबीएसए को सौंपा ज्ञापन
-
Shamshabad News: किशोर के शव पर बिलखती मां ने लगाया गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप
-
Kaimganj News: मृतक के कपड़ों से परिवार वालों ने की शिनाख्त
-
Farrukhabad News: ग्राम समाज की जमीन के पट्टे रिश्वतखोरी कर, लेखपाल व ग्राम प्रधान पर अपात्रों को देने का आरोप लगा- सौंपा ज्ञापन
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug