विद्युत करंट की चपेट में आयी दो भैंसों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम

Picsart 22 09 25 19 05 20 554

शमशबाद / फर्रूखाबाद 25सितंबर 2022 25केबीए के ट्रांसफार्मर के स्टैप बायर में अचानक उतरे करेंट से दो भैसों की दर्दनाक मौत। पशु पालक के घर परिबार में कोहराम। आक्रोशित ग्रामीणों ने विधुत बिभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगाया । नबाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुमइया रसूलपुर जहां रबिबार सुबह 25केवी ट्रांसफॉर्मर की स्टेप बायर से करेंट आ गया। जिससे दो भैंसे झुलस गई । पशु स्वामी महेंदरसिंह की चीख पुकार पर ग्रमीणों ने आनन- फानन में बिजली बंद कराई । कुछ ही समय बाद दोनो भैसो की मौके पर मौत हो गई । ग्रामीणों द्वारा लेखपाल तथा पशु विभाग को सुचना देने के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियो को सुचना दी। मौके पर लेखपाल ने जांच पड़ताल की मगर बिजली विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया ।। दोपहर के बक्त ग्रामीणों का हुजूम नवाबगंज विधुत उपकेन्द्र पहुँचा। ग्रामीणो के आक्रोश को देखते हुए , बिजली कर्मी विद्युत उपकेन्द से फरार हो गए । गुस्साए ग्रामीणों ने पौने 3बजे नबाबगंज दिल्ली मार्ग पर जाम लगा दिया । जाम की सुचना से हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते रहे। जाम के दौरान ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोक हुई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाकर मुआवज़े की मांग की । थानाध्यक्ष द्वारा समझाने तथा गॉव मे संविदा कर्मचारी को भेजने का भरोसा दिया गया । जिस पर ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया गया । लगभग एक घंटे तक दिल्ली मार्ग पर जाम रहा । जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई थी। जाम के झाम में फसे लोग हलकान थे। जाम खुल जाने के बाद बाहन धीरे धीरे वहां से गंतव्य की ओर रवाना हो गए ।

शमशाबाद से विश्व प्रकाश चतुर्वेदी की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes