जिला फर्रुखाबाद कमालगंज 22 सितंबर 2022
अराजकता तथा लूट के बदले तरीकों से अब चोर लुटेरे तथा टप्पे बाज अपनी घिनौनी हरकतों को अंजाम देकर शायद कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही मामला आज दिन के उजाले में हुई घटना से सामने आ रहा है । जिसके अनुसार जनपद के कस्बा कमालगंज में सोन पपड़ी थोक व्यापारी की गाड़ी से एक बैग टप्पे बाजो ने शातिराना अंदाज के साथ पार कर दिया। घटना को अंजाम उस समय दिया गया ।
जब व्यापारी मोहम्मदाबाद तथा अन्य स्थानों से अपने बेचे गए माल की कीमत वसूल करके कमालगंज में दुकानदारों से अपने रुपए की वसूली के लिए तथा तकादा करने आया हुआ था । व्यापारी के अनुसार उसने गाड़ी कस्बा के तिराहे पर खड़ी कर दी और वह गाड़ी से निकल कर बाहर खड़ा था। उसी समय टप्पेबाजो ने गाड़ी में रखा एक बैग जिसमें वसूल कर लाई गई रकम का लगभग ₹100000 कैश रखा था ,चुरा ले गए। व्यापारी के अनुसार जब यहां मिले कुछ रुपए रखने के लिए उसने गाड़ी में रखा बैग तलाश किया , तो बैग वहां नहीं था ।
इस पर वह हक्का- बक्का रह गया ।समझ लिया कि किसी अज्ञात शातिर ने उसका बैग चुरा लिया है। व्यापारी के अनुसार घटना की सूचना उसने डायल 112 को दी। इसके बाद डायल 112 तथा थाना /कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ले वही सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें चोर रुपयों से भरा बैग चुराते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
व्यापारी से पूछा गया कि उसने किसी को बैग चुराते हुए देखा तो उसका कहना था कि उसने किसी को बैग चुराते हुए तो नहीं देखा ,लेकिन पूरी घटना की जानकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज से साफ दिखाई दे रही है। दिनदहाड़े हुई कैश लूट की टप्पे बाजी की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी कोतवाली कमालगंज पहुंचे। जहां वे पीड़ित व्यापारी तथा अन्य लोगों एवं सीसीटीवी फुटेज से पता कर शातिर अज्ञात लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे।
ब्यूरो रिपोर्ट= दीपक यादव
और पढें:-
-
Kamalganj News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव -पुलिस मौके पर
-
Kamalganj News: तेज रोशनी के साथ आकाश में जाते हुए देखे गए कतारबद्ध गोले ,जन सामान्य में चर्चा का विषय
-
Farrukhabad News: ग्राम समाज की जमीन के पट्टे रिश्वतखोरी कर, लेखपाल व ग्राम प्रधान पर अपात्रों को देने का आरोप लगा- सौंपा ज्ञापन
-
आगामी 24 घंटे में होगी उत्तर प्रदेश के बड़े भूभाग पर बारिश, मौसम विभाग ने 3 जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी
-
आकाशीय बिजली गिरने से जानवर चरा रहे दो ग्रामीण झुलस कर हुए गंभीर रूप से घायल
-
Kamalganj News: नाबालिक लड़की बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप – मुकदमा दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct