कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 सितंबर 2022
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह परमानंद बगीची में गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 वर्षों में भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जीएसटी और नोटबंदी लागू होने से तत्काल तो व्यापारियों पर उसका असर नकारात्मक पड़ा। लेकिन अब व्यापारी स्वयं जीएसटी की तारीफ करने लगे हैं। सांसद ने कहा यदि किसी व्यापारी का कोई सैंपल भरा जाता है और उसका माल सही है तो उसे कतई घबराने की जरूरत नहीं है। सैंपल भरना अति आवश्यक है ,नहीं तो मिलावट करने वाले लोग मिलावट करने से बाज नहीं आते हैं। उनको सजा मिलना आवश्यक है। रुपेश गुप्ता विशिष्टअतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कायमगंज में व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ -साथ समाज के अन्य वर्गों जैसे डॉक्टर्स अधिवक्ता अध्यापक समाजसेवी का सम्मान करते हैं यह बहुत अच्छी बात है । डॉ मिथिलेश अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग ने व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा यह बहुत ही व्यापारियों के हित में तथा नगर वासियों के हित में संघर्ष करते रहते हैं। निवर्तमान विधायक अमर सिंह खटीक ने कहा मैं अब भूत हूं और व्यापारियों को जो भी परेशान करेगा मैं उसका भूत बनकर पीछा करूंगा । व्यापारी नेता शंभू दयाल कौशल ने व्यापारियों को एकजुट एवं सशक्त रहते हुए व्यापारिक हितों के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया । व्यापारी नेताओं ने सहारा इंडिया में जमा लोगों की धनराशि को वापस दिलाने तथा लखनऊ जयपुर एवं अहमदाबाद एक्सप्रेस के कायमगंज स्टेशन पर ठहराव के लिए अलग-अलग दो ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम संबोधित सांसद को सौंपे। सांसद ने इस संबंध में प्रयास करने का व्यापारियों को भरोसा दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर्स अधिवक्ता अध्यापक समाजसेवी वरिष्ठ व्यापारी कला क्षेत्र में नाम करने वाले बच्चे साहसी बालिका ग्रुप के सभी सदस्यों, स्कूल के बच्चों, जिन्होंने कार्यक्रम में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम संपन्न किए। सभी को पुरस्कृत किया गया। वहीं कार्यक्रम में समाज सेवा करने वाले डॉक्टरों शिक्षकों अधिवक्ताओं व्यापारी जनों एवं कुछ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने सभी आगंतुक लोगों का धन्यवाद दिया। सम्मेलन में 3 सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग की गई। सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में संभ्रांत जनों, नगर के प्रबुद्ध जीविओं तथा व्यापार मंडल की सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug