द एंड टाइम्स न्यूज़ -19 सितंबर 2022
एक के बाद एक 24 घंटे में लगातार आए तीन बार भूकंप के झटकों से ताइवान 23 वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर हिल गया । भूकंप की तीव्रता को देखते ही जापान सरकार ने वहां सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंप का केंद्र है। शनिवार को इसी क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद रविवार की सुबह 6.8 और दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर बताया जा रहा था। एक सामान्य जानकारी के अनुसार शनिवार की रात से अब तक ताइवान की धरती पर 50 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब साढ़े तीन से साढ़े पांच के बीच होना बताया गया । भूकंप के तीव्र झटकों से जापान में एक दो मंजिला इमारत ढह गई वही एक स्थान पर ट्रेन पटरी से उतर गई।
= इस भूकंप से पहले 23 वर्ष पूर्व भी ताइवान में हो चुकी है भूकंप से तबाही=
यहां भूकंप आने का यह कोई पहला मामला नहीं है । 23 बर्ष पहले 21 सितंबर को आए विनाशकारी भूकंप ने ताइवान में तबाही मचा दी थी। बताया जा रहा है कि उस समय 21 सितंबर को आए भूकंप की विनाश लीला में 2400 सौ लोग मौत के आगोश में समा गए थे, और 10 से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस विनाश लीला का मंजर ,इतना भयावह था की सैकड़ों की तादाद में यहां के निवासी इमारतों के मलबे के नीचे दब चुके थे ।आम रास्ता, सड़क मार्ग, आवास, रिहायशी इलाके सब कुछ बर्बाद हो चुका था । इस भीषण तबाही में वहां की मीडिया द्वारा मिले आंकलन के अनुसार लगभग एक लाख से भी अधिक लोग बेघर हो चुके थे। इतनी भीषण तबाही को झेल चुका ताइवान आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस कर रहा है। जिसे देखते हुए जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने लगभग 1 मीटर से भी कुछ अधिक ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बे अपनी सुरक्षा के लिए तटों से दूरी बनाकर रहें।
भारत के राज्य अरुणाचल में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके=
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में शाम लगभग 6:00 बज कर 27मिनट पर4.4 तीव्रता से यहां भूकंप आया । जिसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 10 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप से अरुणाचल में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान का समाचार नहीं है। क्योंकि भूकंप की तीव्रता एवं उसकी गहराई जमीन के काफी निचली सतह तक ही सीमित रही।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep