अवैध लकड़ी लोड ट्रैक्टर वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Picsart 22 09 19 21 08 04 424

कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 सितंबर 2022
धरा की हरियाली पर्यावरण के लिए आवश्यक, हरे भरे पेड़ पौधों को लकड़ी माफिया धन कमाने के लालच में लगातार आरे चलवा कर उजाड़ रहे हैं। लकड़ी कटान का धंधा पूरे कायमगंज तहसील क्षेत्र में ही नहीं ,अपितु जिले का ऐसा कोई थाना हो, जहां अवैध रूप से लकड़ी का कटान न किया जाता हो। आखिर ऐसा लगातार कैसे हो रहा है,। लकड़ी कोई सुई की तरह पतली और कहीं भी छुपा लेने वाली चीज तो नहीं है ।उसे तो काटकर टुकड़े बनाकर ट्रैक्टर या अन्य वाहनों में लादकर सड़क मार्गों से ही आरा मशीनों तक ले जाया जाता है। इतने बड़े वाहनों में लोड करना और इससे पहले विशालकाय प्रतिबंधित पेड़ों को काटना, काटते समय पेड़ का भारी आवाज के साथ जमीन पर गिरना। यह सब ऐसे काम हैं, जो छुपकर नहीं किए जा सकते, फिर भी न जाने क्यों वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा संबंधित थानों की पुलिस एवं सक्षम प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में कुछ जान क्यों नहीं पाते हैं? इस प्रश्न का उत्तर सीधे कोई देता हुआ नजर नहीं आता। यही कारण है कि जन सामान्य इस अवैध कार्य के पीछे लकड़ी कारोबारियों से मिलने वाले कमीशन को इन अधिकारियों के पास पहुंचने का खुला आरोप लगाते हैं। लेकिन इन वेचारों की पर्यावरण के लिए उपयोगी आवाज सुनने वाला ही कोई नहीं होता है। इसीलिए हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ आए दिन आरे चलाकर उजाडे़ रहे हैं। जिसका आज एक ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला । जब ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर कायमगंज क्षेत्र के वन रेंजर अरुण कुमार अवस्थी ने पिताैरा मार्ग पर आ रहे एक लकड़ी लादे हुए ट्रेक्टर को पकड़ा। पकड़े गए ट्रैक्टर में प्रतिबंधित कभी हरी भरी लहलाती हुई विशालकाय जामुन के पेड़ों की लकड़ी लदी हुई थी ।ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए ट्रैक्टर चालक जिसने अपना नाम सत्येंद्र निवासी पितोैरा बताया, काफी पूछे जाने पर उसने बताया कि यह लकड़ी गांव अमिलैया मुकेरी से लकड़ी ठेकेदार निवासी अमिलैया द्वारा कटवा कर कायमगंज की एक फाटक वाली नाम से जानी जाने वाली आरा मशीन पर ले जाई जा रही थी। वन विभाग टीम द्वारा पकड़े गए ,लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग कार्यालय कायमगंज ले जाकर खड़ा कर लिया गया है। इस संबंध में वन रेंजर कायमगंज श्री अवस्थी का कहना है कि बे अवैध कटान करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes