दारु की दुकान के सामने पड़ा मिला छपाई ठेकेदार का शव

mratak 1

– लाश के पास ही पडा था शराब का एक खाली पौवा और नाइट्रेट पाउडर
फर्रुखाबाद- 18 सितंबर 2022
छपाई कारखाने में ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार का शव दारु की दुकान के सामने पड़ा मिला। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवारी जन मां एवं अन्य लोग वहां पहुंच गए । घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जानने और समझने का प्रयास किया। मृतक की लाश के पास एक पौवा शराब का खाली तथा नाइट्रेट पाउडर भी पड़ा पाया गया। पुलिस ने दुकान के सामने पड़े शाव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा निकट माधोपुर चौराहा निवासी गोपाल कुशवाहा(20) पुत्र स्व० दीनदयाल छपाई वाले कारखाने में आज सवेरे अपने दोस्त के साथ गया था। बताया गया कि आज काम न होने की वजह से वह वहां से वापस चला गया। नगर में भोले बाबा मंदिर के पास मोहल्ला मोर वाली बगिया के करीब पड़े खाली प्लाट में बैठकर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब पी रहा था । शराब पीते -पीते अचानक बेहोश हुआ और वही गिर गया। कुछ लोगों ने देखा और समझा कि दारू के नशे में बदहवास हो कर जमीन पर गिर गया होगा। जब वो काफी देर तक नहीं उठा ,तो वहां से निकलने वालों तथा पड़ोसी मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की सूचना उसके घर पर दी साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। सूचना पाकर मृतक की मां शारदा देवी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर नगर कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला एवं थाना मऊ दरवाजा प्रभारी आमोद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी करने का प्रयास करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए तथा साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया । मौके पर टीम को केवल शराब का खाली पौवा और नाइट्रेट पाउडर ही बरामद हुआ। साथ ही वहां पड़ा एक गिलास मिला, जिसमें पाउडर था। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और युवावस्था में ही मौत होने से उसकी मां शारदा देवी का रो-रोकर बेटे के गम में बुरा हाल हो रहा था । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उधर जब इस संबंध में पड़ोस में स्थित मोर वाली बगिया वाले शराब विक्रेता से पूछा गया तो उसका कहना था कि मृतक ने जो शराब पी उसका पौवा या कोई दूसरा पौवा उसकी दुकान से नहीं खरीदा था।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes