कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 सितंबर 20-22
आशा बहुओं तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की मिलीभगत से लालच के कारण प्राइवेट अस्पताल में यहां आई प्रसूताओं को, आए दिन बहला-फुसलाकर भेजा जाता है। इसी आपाधापी में कई प्रसूताऍं या फिर नवजात शिशु असमय ही मौत के आगोश में आ चुके हैं। आज फिर एक बार ऐसा ही दुखद: नजारा देखने को मिला। उसके अनुसार
कोतवाली कायमगांज क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी हंसराज की 22 वर्षीय पत्नी मोहिनी को बीती शाम तेज प्रसव पीड़ा हुई ।आशा बहू शहनाज द्वारा महिला को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रात लगभग 11:00 बजे भर्ती कराने के बाद आशा बहू शहनाज द्वारा महिला के परिजनों को बहला-फुसलाकर नगर के पुल गालिब पुलिया पर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाकर सुबह 4:00 बजे भर्ती करा दिया गया । इस हस्पताल में चिकित्सक ने महिला को देखने के बाद फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन महिला को निजी वाहन से फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। तभी रास्ते में प्रसूता महिला ने दम तोड़ दिया।वही फर्रुखाबाद के ए बी एस चौहान अस्पताल में महिला को रखा गया। जहां इलाज के नाम पर महिला के परिजनों से वसूली की गई। बताया गया कि महिला की मौत के बाद परिजन उसके शव को कायमगंज वापस उसी चिकित्सालय में ले आए, और शव रख कर जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें नगर के पुल गालिव पुलिया के पास कई प्राइवेट चिकित्सालय हैं। जहां कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा बहुएं पहले तो प्रसूता महिलाओं को सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करती हैं । इसके बाद उन्हें बहला-फुसलाकर इन प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कर देती हैं। चर्चाओं के अनुसार इन आशा बहुओं को इन प्राइवेट चिकित्सालय में एक मरीज भर्ती कराने के एवज में लगभग 5हजार रुपए सुविधा शुल्क दिया जाता है। एक कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इस सरकारी अस्पताल में ज्यादातर रात के समय जो लोग ड्यूटी पर मौजूद होते हैं । उनकी इन सभी प्राइवेट चिकित्सालयों से सांठगांठ होती है। आशा बहुऍं झ्न भोले -भाले मरीजों को बहला-फुसलाकर ,प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती करा देती हैं। जहां इन मरीजों से भारी भरकम रकम वसूल कर एवं उनसे लिखित लिखवा कर ही उन्हें छोड़ा जाता है। चर्चा तो यह भी है कि रात्रि के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो स्टाफ नर्स से लेकर अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद होते हैं। वह अस्पताल आने वाली प्रसूता महिलाओं से लड़का होने पर ₹2000 सुविधा शुल्क तथा लड़की होने पर ₹100 सुविधा शुल्क वसूलते हैं। इस प्रकरण में प्रसूता की मौत की सूचना मिलने पर कायमगंज तहसील से नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने हंगामा कर रहे लोगों के बीच प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा मृतक प्रसूता के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
इनसेट:- बताते चलें अभी एक-दो माह पूर्व ही नगर के पुल गालिव पुलिया पर स्थित कई प्राइवेट अस्पतालों को सील किया गया था। लेकिन अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते कुछ ही समय बाद यह अस्पताल पुन: पुराने ढर्रे पर आकर अपने काम को अंजाम देने लगे हैं। इसके अलावा बताया यह भी गया है कि ऊपर से नीचे तक अधिकारियों की मोटी रकम इन अस्पतालों से बंधी हुई है । जिसके चलते यह प्राइवेट चिकित्सालय के मालिक अपनी मनमानी करके भोले- भाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते । सही उपचार न देकर जान से खिलवाड़ करते चले आ रहे। जिन्हें जिले पर बैठे अधिकारी जानते हैं । लेकिन कोई कार्यवाही नहीं करते। यह कोई पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी कई प्रसूता महिलाओं ने इलाज के अभाव में इन प्राइवेट चिकित्सालयों में अपनी जान गवाई है । ऐसी प्रसूताओं को आशा बहुओं की लापरवाही एवं लालच के चलते दम तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।कई बार कायमगंज के इन अस्पतालों में हंगामा होता हुआ देखने को मिला। इस सबके बावजूद भी जिम्मेदार अपनी आंखें बंद किए हुए बैठे हुए हैं। आखिर मानवता विरोधी यह कार्य और कब तक जारी रहेगा? क्या प्रशासन और शासन कोई कार्यवाही करेगा भी अथवा नहीं? यह अनुत्तरित प्रश्न एक यक्ष पहेली सा बन कर रह गया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov