-
ज्ञानवापी में कोर्ट फैसले से मिली पूजा पाठ की अनुमति हिजाम ने खुशी व्यक्त कर दागे पटाखे
कायमगंज न्यूज़ / फर्रुखाबाद न्यूज़ 12 सितंबर 2022
इतिहास अपने को कभी-कभी आईने की तरह सफाई के साथ दोहराता है। कब समय का करवट किस ओर जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता। ब्रिटिश हुकूमत तथा इससे पहले भारत छोटे-छोटे राज्यों में राजतंत्र के हवाले रहा । इतिहास के अनुसार समय ऐसा भी आया । जब धार्मिक कट्टरता ने कुछ ऐसे काम करवा दिए । जो अपने प्रारंभिक काल से ही विवादों के घेरे में बने रहे। आज भारत संप्रभुता संपन्न गणराज्य के रूप में एक स्वतंत्र प्रजातांत्रिक प्रणाली का राष्ट्र है । ऐसे में संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार मिले मौलिक अधिकारों ने भारत वासियों को अपनी -अपनी बात संविधान के दायरे में रहते हुए करने तथा रखने की ताकत दी है। देश का हर नागरिक स्वतंत्र होकर संविधान को मांनते हुए, खुशी से रह रहा है । किंतु समय का करवट बदलता है। इसकी एक बांनगी आज बनारस स्थित ज्ञानवापी प्रकरण में न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले से सामने आई । जिसके अनुसार हिंदू जिसे मंदिर कहते थे और मुस्लिम उसी को मस्जिद मानकर चल रहे थे ।
विवाद की स्थिति के चलते वहां पूजा पाठ नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में बताया जा रहा है कि 5 हिंदू महिलाओं ने पूजा पाठ करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की, साक्ष्य, प्रमाण, जिऱह, बहस तथा कानूनी प्रक्रिया से गुजरता हुआ यह प्रकरण न्यायालय में लंबे समय तक चला। आज उसका फैसला आने की तिथि कोर्ट द्वारा निर्धारित कर दी गई थी । इसलिए पूरे बनारस में बम बम बोल के नारे रात से ही गंज रहे थे। लोग उम्मीद लगाए थे ,साथ ही न्यायालय के फैसले पर उत्सुकता पूर्ण ढंग से सबकी नजरें टिकी हुई थी। निर्धारित समय पर न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया। जिसमें 5 महिलाओं द्वारा पूजा पाठ की अनुमति मिलने की याचिका के पक्ष में फैसला आया। कोर्ट का फैसला आने के बाद अब ज्ञानवापी में हिंदू धर्मावलंबियों को दर्शन पूजन अर्चन आरती जैसे कार्यक्रम करने की अनुमति मिल गई। यह समाचार जैसे ही विभिन्न माध्यमों से प्रसारित हुआ, वैसे ही हिंदू संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी खुशी में आज हिंदू जागरण मंच कायमगंज ने अपने जवाहर गंज सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर एक बैठक बुलाई। जिसमें खुशी का इजहार किया गया और उन पांच हिंदू महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि हमारी 5 हिंदू बहनों की साधना सफल हो गई।
ज्ञानवापी में अब मंदिर के रूप में पूजा पाठ के लिए रास्ता साफ हो गया। बैठक के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, अर्जुन बाथम, सर्वेश चौहान, शिवमंगल कौशल, रिंकू कौशल, सनी शर्मा आदि पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंच कर खुशी का इजहार करते हुए पटाखे दागे और कहा कि न्यायालय के फैसले से एक बार फिर साबित हो गया है , कि समय चाहे कितना भी लगे, सच्चाई को पर्दे के पीछे छुपा कर रखा नहीं जा सकता। वह एक न एक दिन सामने आ ही जाती है, जैसा कि ज्ञानवापी प्रकरण में न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले से साबित हो रहा है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
विद्यालय की बाल बाउंड्री बनाने में बाधक बने चार लोगों के विरुद्ध हेड मास्टर में की पुलिस से शिकायत
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct