Kaimganj news
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुए विवाद से सतर्क हुआ प्रशासन
-
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की कड़ी नजर
कल 9 सितंबर को समय लगभग 4:30 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान नगर में एक स्थान पर दूसरे संप्रदाय के युवक पर रंग गुलाल डालने तथा उसकी बाइक से एक युवक के टक्कर लगने के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि लोगों ने हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली का घेराव कर कार्यवाही की मांग की थी। काफी देर तक चले घेराव प्रदर्शन तथा जाम के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक के कोतवाली पहुंचने पर जब नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा कायम कर दिया। तब जाकर हिंदू संगठन के लोग शांत हुए थे । एकबारगी तो ऐसा लगा मानो गंगा जमुनी तहजीब के लिए सैकड़ों वर्ष से पहचान रखने वाला कायमगंज कहीं सांप्रदायिक बवाल का साक्षी ना बन जाए। लेकिन समय रहते शांतिप्रिय लोगों की पहल तथा क्षेत्रीय विधायक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि की सूजबूझ से मामला शांत हो गया।
लेकिन फिर भी कल की घटना से उत्पन्न विषम स्थित को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कमी न रह जाए। इसके लिए गत शाम ही जो लोग 8:00 बजे के बाद तक दुकानें खोले थे। उन दुकानदारों से कहकर पुलिस ने दुकाने बंद करा दी थी, और इसके तुरंत बाद पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई थी। पूरी रात पुलिस की गश्त होती रही। रह-रहकर अधिकारियों की गाड़ी के सायरन की आवाज आती गई। जिसकी वजह से आज सवेरे से लेकर शाम तक कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बन पाई। नगर की तहसील पुलिया पुल गालिब से लेकर जामा मस्जिद तथा मोहल्ला काजमखाँ में पूरी मुस्तैदी के साथ दिन भर पुलिस डटी रही। इसके अलावा पूरे कस्बे के हर चौराहे तिराहे तथा चिन्हित संभावित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी रही। घटना के बाद पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गत रात ही अपनी हिरासत में ले लिया था। जिनका पुलिस चालान करने की औपचारिकता पूरी कर रही थी। अभी मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरभि गंगवार तथा उप जिलाधिकारी संजय सिंह एवं सतर्क दिखाई दे रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने नगर वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही चल रही है । कानून अपना काम करेगा ।
इनसेट:- किसी भी संभावित स्थित से निपटने के लिए प्रशासन ने कायमगंज नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 इंस्पेक्टर ,30 एसआई, 20 हेड कांस्टेबल ,80 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल के अलावा कोतवाली कायमगंज का पूरा पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है इसके अलावा पड़ोसी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
- गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
स्कूल आ रहे छात्र के अपहरण (kidnap) का असफल प्रयास, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
गणेश प्रतिमा उत्सव पर शौहद्दों ने किया अव्यवस्था फैलाने का प्रयास ,जमा भीड़ में फैला आक्रोश
-
असंतुलित बाइक दीवार से टकराई अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत
-
स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं आपस में भिड़ी जमकर हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस
-
दो बाइकें भिड़ी ,युवती सहित तीन घायल ,एक की हालत गंभीर
-
पचास हजार नकद तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को निकाला घर से -मुकदमा दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct