-
असंतुलित बाइक दीवार से टकराई अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत
कायमगंज न्यूज़ / फर्रुखाबाद न्यूज़ 11 सितंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चौखड़िया निवासी 50 वर्षीय पप्पू उर्फ गयादीन पुत्र रामस्वरूप जाटव आज पड़ोस के गांवों खजूरिया पंचायत में गए हुए थे। बताया गया कि पंचायत से लौटते समय ग्राम मीरगंज के पास उनकी बाइक फिसल गई । असंतुलित बाइक दीवार से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनके जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पहचान लेने पर घटना की सूचना परिजनों को दी। वही मौके पर पहुंची कुआं खेड़ा पुलिस ने मरणासन्न हो चुके घायल को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन कुमार ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक के परिजन भी पहुंच चुके थे । परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के बेटे राहुल ने बताया की पप्पू उर्फ गयादीन के पांच बेटे हैं । जिनमें सबसे बड़े बेटे राहुल ,प्रमोद, विमलेश, संतोष, त्रिलोक तथा तीन बेटियां है। पत्नी सुशीला देवी का रो- रो कर बार-बार बेहोश सी हो रही थी। मृतक राज मिस्त्री का कार्य किया करता था। जिससे उसके परिवार की जीविका चलती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ था। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/,दानिश खान
और पढें:-
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
ज्ञानवापी में कोर्ट फैसले से मिली पूजा पाठ की अनुमति हिजाम ने खुशी व्यक्त कर दागे पटाखे
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
अज्ञात ने चुराई बाइक -रिपोर्ट दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun