-
kaimganj news farrukhabad news
डा० मिथलेश अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, के निर्देश पर पर कोतवाली कायमगंज में नगर के मोहल्ला लोकमन की मूल निवासी सोनाली गुप्ता पुत्री दिलीप कुमार गुप्ता की दहेज उत्पीड़न संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित सोनाली गुप्ता ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2021 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार निहाल गुप्ता उर्फ त्रिलोचन गुप्ता निवासी आर्य नगर दिव्यापुर तिराहा थाना बिधूना जनपद औरैया के साथ हुआ था।
विवाह के समय मेरे पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 20 लाख रुपया नकद तथा 11 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात व सामान आदि दहेज में भी दिया था ।लेकिन इससे उसके पति निहाल गुप्ता व सरोज गुप्ता (सांस), जेठ शिवम मुप्ता उर्फ ओम जी, ननन्द आकांक्षा गुप्ता उर्फ दीक्षा गुप्ता व जेठानी अंजली गुप्ता संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में एक अर्टिका कार की मांग करने लगे। जिसकी पूर्ति न कर सकने के कारण उपरोक्त सभी लोग मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे। मेरे कहने पर मेरे पिता परिवार के साथ मेरी ससुराल आये ,सुसुराल वालों को समझाया। लेकिन सुसुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में अर्टिका कार के बिना मुझ को नहीं रखने की बात ही की ।इतना ही नहीं ससुराली जनों ने मेरी इच्छा के विरद्ध , जव मैं 3 माह की गर्भवती थी तोअस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। पिता के द्वारा दिए गये मोबाइल को ससुराल वालों ने तोड दिया।
जिससे मैं अपने माता-पिता से किसी भी तरह से सम्पर्क न कर सकी। दिनांक 16.08.2022 को उपरोक्त सभी लोगो ने मिलकर अतिरिक्त दहेज में कार की पूर्ति न कर सकने के कारण समय लगभग 11 बजे रात मुझे मार डालने की नियत से जहर खिला दिया तथा धमकी दी कि अस्पताल में यह बताना कि मैंने स्वयं जहर खाया है। लकिन किसी तरह मेरी जान बच गई। मैंने इसकी जानकारी दिनांक 17.08.2022 को लिखित मेंविधुना थाना पर दी। तब उपरोक्त सभी लोगों ने मात्र पहने हुए घरेलू कपडो मे ही पिता के साथ घर पर भेज दिया, जेवरात व कपडे अपने पास रखलिये। इसके अलावा ससुराली जनों ने मेरे शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार और पैन कार्ड भी. अपने पास रख लिये। रास्ते में हालत गम्भीर होने पर पिता ने मुझको बरौन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तबियत ठीक होने पर पिता के साथअपने घर कायमगंज आ गयी। पीड़िता ने आरोपियों पर दहेज के कारण हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया।और कहा है कि एक सप्ताह पूर्व निहाल गुप्ता, सहोज गुप्ता, शिवम उर्फ ओम जी व अन्य तीन अज्ञात लोग उसके आवास कायमगंज पर आये और मेरे पिता से कहा कि जब तक अर्टिका कार नहीं दोगे तो हम सोनाली को नहीं बुलाएंगे और निहाल की दूसरी शादी कर लेंगे तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498 ए 323 504 506 313 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 – 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
Kaimganj news:- ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
मारपीट कर किया घायल -रिपोर्ट दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct