- कमालगंज से जनपद की सबसे बड़ी एवं भव्य गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा हुई प्रारंभ
- जगह -जगह पुष्प वर्षा कर ,उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कर रहा है स्वागत
कमालगंज / फर्रुखाबाद 9 सितंबर 2022
गौरी पुत्र भगवान गणेश, जो किसी भी शुभ कार्य से पहले पूज्य माने जाते हैं।बल एवं ज्ञान के प्रतीक तथा दाता गणेश महोत्सव अवसर पर सजी-धजे पांडाल में पिछले कई दिनों से पूजन अर्चन आरती संकीर्तन आदि के साथ कार्यक्रम बड़ी ही आस्था के साथ होता रहा। प्रतिदिन गणेश महोत्सव स्थल पर कस्बा कमालगंज तथा दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते रहे। पूरे नगर का वातावरण गणेश भक्ति मथ बना रहा ।आज निर्धारित समय पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की सभी तैयारियां पूर्ण होने के बाद प्रतिमा विसर्जन यात्रा पूरे धार्मिक रस्मो रिवाज एवं परंपरा के साथ मंत्रोचार के बीच शुरू हुई। बताया जा रहा है कि गणेश महोत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन यात्रा कार्यक्रम सदैव से ही कमालगंज में जनपद के अन्य स्थानों की अपेक्षा सबसे अधिक विशाल और भव्य होता आया है ।
अपनी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए । यहां के जन सामान्य एवं कार्यक्रम के संयोजक ,सहभागी तथा श्रद्धालुओं ने इस वर्ष भी सबसे बड़ी विसर्जन शोभायात्रा की तैयारी कर रखी थी, और समय आने पर महोत्सव पंडाल से गाजे बाजे के साथ बैंड बाजों की धुनों पर, साथ में बज रहे डीजे की धुनों पर थिरकते भक्त यात्रा में शामिल हो गए। यात्रा का शुभारंभ हो चुका है । गणेश प्रतिमा धार्मिक आवरण से आच्छादित वाहन पर विराजमान की गई है। हजारों की संख्या में भक्तगण प्रतिमा विराजमान रथ के पीछे पीछे गणेश भक्ति में लीन चल रहे हैं। यहां से प्रारंभ हुई यात्रा पांचाल घाट पर जाकर संपन्न होनी है। जहां पूरे विधि विधान एवं रस्मो रिवाज के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जायेगा। विशाल प्रतिमा विसर्जन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाल रखा है। किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान चौकन्ने नजर आ रहे हैं। विशेष बात तो यह दिखाई दे रही है कि युवाओं किशोरों के जैसा जोश लिए महिला तथा वृद्धजन भक्त भी प्रतिमा विसर्जन यात्रा में पूरे उत्साह के साथ शामिल दिखाई दे रहे हैं। अबीर गुलाल उड़ाकर तथा एक दूसरे के लगाते हुए खुशी के माहौल में यात्रा पांचाल घाट की ओर पूरी भव्य और विशालता के साथ जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट =दीपक यादव
और पढें:-
-
स्कूल आ रहे छात्र के अपहरण (kidnap) का असफल प्रयास, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
गणेश प्रतिमा उत्सव पर शौहद्दों ने किया अव्यवस्था फैलाने का प्रयास ,जमा भीड़ में फैला आक्रोश
-
चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती के साथ रोक लगाने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
-
स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं आपस में भिड़ी जमकर हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस
-
दो बाइकें भिड़ी ,युवती सहित तीन घायल ,एक की हालत गंभीर
-
पचास हजार नकद तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को निकाला घर से -मुकदमा दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug